
'गोलमाल 5' में पक्की हुई अक्षय कुमार की एंट्री? अरशद वारसी ने दिया हिंट, बोले- काम शुरू होगा...
AajTak
पिछले दिनों अक्षय कुमार को लेकर खबर सामने आई कि वो रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5' का हिस्सा बनने वाले हैें. अब इस खबर के बाद अरशद वारसी का एक बयान सामने आया है, जिसमें वो अक्षय संग फिल्म करने की बात कह रहे हैं.
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में एक हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग फिल्मों में काफी पसंद की जाती है. यही वजह है कि उन्हें हम अधिक्तर कॉमेडी फिल्मों में देखा करते हैं. इस साल 2026 में भी उनकी लगभग 2 कॉमेडी फिल्में 'भूत बंगला' और 'वेलकम टू द जंगल' आ रही हैं. इसके अलावा वो फिलहाल एक और कॉमेडी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, जिसे वेलकम वाले अनीज बज्मी बना रहे हैं.
'गोलमाल 5' में आएंगे अक्षय?
अक्षय को कॉमेडी करते देखना सभी को पसंद आता है. उनकी 'हाउसफुल' फ्रेंचायजी अभी तक हिट साबित रही है. पिछले दिनों ये भी खबर सामने आई थी कि अक्षय एक और हिट फ्रेंचायजी 'गोलमाल' से जुड़ने वाले हैं. वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट अनुसार, रोहित शेट्टी अक्षय कुमार को अपनी पांचवी गोलमाल फिल्म का मेन विलेन बनाना चाहते हैं. फिल्म में उन सभी एक्टर्स की एंट्री होगी, जिन्हें इस फ्रेंचायजी में पहले देखा जा चुका है.
हालांकि, इस खबर को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई थी. लेकिन अब अरशद वारसी ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसे फैंस 'गोलमाल 5' से जोड़ रहे हैं. अरशद ने पिंकविला को दिए अपने हालिया इंटरव्यू में अक्षय कुमार के साथ नई फिल्म पर काम करने की बात कही है.
अक्षय संग काम करने पर क्या बोले अरशद?
एक्टर ने कहा, 'वेल्कम टू द जंगल के बाद अब हम एक और फिल्म साथ कर रहे हैं. बहुत ही मजेदार फिल्म है. अभी उसपर काम शुरू होगा. तो अभी देखते हैं, कुछ ही समय में उसकी अनाउंसमेंट भी हो जाएगी.' हालांकि अरशद ने अपनी बातों में फिल्म का नाम नहीं लिया है. लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी इस बात ने फैंस को खुश कर दिया है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.











