
गोरख पांडे: इस दुनिया को जितनी जल्दी संभव हो, बदल देना चाहिए…
The Wire
पुण्यतिथि विशेष: गोरख पांडे कहते थे कि उनके तई कविता और प्रेम ही दो ऐसी चीजें थीं, जहां व्यक्ति को मनुष्य होने का बोध होता है. भावनाओं को वे अस्तित्व की निकटतम अभिव्यक्ति मानते थे.
हवा का रुख कैसा है, हम समझते हैं/ हम उसे पीठ क्यों दे देते हैं, हम समझते हैं/ हम समझते हैं खून का मतलब/ पैसे की कीमत हम समझते हैं/क्या है पक्ष में, विपक्ष में क्या है, हम समझते हैं/ हम इतना समझते हैं/ कि समझने से डरते हैं और चुप रहते हैं.
चुप्पी का मतलब भी हम समझते हैं/ बोलते हैं तो सोच-समझकर बोलते हैं हम/ हम बोलने की/ आजादी का/ मतलब समझते हैं/ टुटपुंजिया नौकरी के लिए/आजादी बेचने का मतलब हम समझते हैं/मगर हम क्या कर सकते हैं/ अगर बेरोजगारी अन्याय से/तेज दर से बढ़ रही है/ हम आजादी और बेरोजगारी दोनों के/खतरे समझते हैं/ हम खतरों से बाल-बाल बच जाते हैं/हम समझते हैं/ हम क्यों बच जाते हैं, यह भी हम समझते हैं.
….वैसे हम अपने को किसी से कम/ नहीं समझते हैं/हर स्याह को सफेद और/ सफेद को स्याह कर सकते हैं/….करने को तो हम क्रांति भी कर सकते हैं/…लेकिन हम समझते हैं/ कि हम कुछ नहीं कर सकते हैं/ हम क्यों कुछ नहीं कर सकते हैं/ यह भी हम समझते हैं.
इस प्रतिगामी समय में देश में ‘समझदारों’ की जो हालत हो गई है, उसके मद्देनजर स्मृति शेष गोरख पांडे का लिखा समझदारों का यह गीत आज उनके वक्त से कहीं ज्यादा ‘प्रासंगिक’ और चर्चित होना चाहिए था. लेकिन ऐसा नहीं है तो उन्हीं के शब्दों में कहें तो हमें यह भी समझते हैं कि ऐसा क्यों नहीं है.

बीते शुक्रवार मध्य प्रदेश के शिवपुरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री कर गैस सिलेंडर की कथित किल्लत पर कटाक्ष करने वाले सरकारी प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. निलंबित शिक्षक ने इस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए कहा कि उनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना था, किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं.

गैस आपूर्ति की कमी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने पीएनजी कनेक्शन वाले घरेलू उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलेंडर रखने या लेने पर रोक लगा दी है. वहीं, 14 मार्च को एलपीजी बुकिंग में 13 मार्च के मुक़ाबले 10 लाख की गिरावट दर्ज की गई. इसी बीच, गैस की आपूर्ति में बाधा आने के कारण गुजरात में औद्योगिक गैस खपत पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, इसके चलते कई कारखानों को उत्पादन घटाने के लिए मजबूर हैं.

कैम्पेन अगेंस्ट स्टेट रिप्रेशन (सीएएसआर) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में दो मज़दूर अधिकार कार्यकर्ताओं, दो विस्थापन-विरोधी कार्यकर्ताओं और छह छात्रों को 'अधिकारियों' ने उठा लिया है और उनका अब तक कोई पता नहीं है. संगठन ने उनके ठिकाने की जानकारी, सुरक्षा की गारंटी और कानूनी सहायता सुनिश्चित करने की मांग की है.

महाराष्ट्र में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने बीपीसीएल और एचपीसीएल से स्वयं सहायता समूहों और केंद्रीय रसोईघरों के लिए सिलेंडरों की प्राथमिक आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि छात्रों के भोजन पर असर न पड़े.

लोकसभा में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सवाल के जवाब में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मणिकर्णिका घाट एएसआई के तहत संरक्षित स्मारक नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि घाट पर चल रहा कार्य घाट की गरिमा को बहाल करने के उद्देश्य से किए जा रहे जीर्णोद्धार और संरक्षण परियोजना का हिस्सा है.

देश में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के बीच गुरुवार को संसद में जारी बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान ज़ोरदार हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार पर इस मुद्दे पर ग़लत जानकारी देने का आरोप लगाया और इस पर संसद के भीतर विस्तृत चर्चा की मांग की. हालांकि, सरकार का कहना है कि देश के पास पर्याप्त भंडार हैं.







