
गोरखपुर में हैं CM योगी और मोहन भागवत, कल तीन बार टली मुलाकात.... क्या आज होगी मीटिंग?
AajTak
लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद आज पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात हो सकती है. दोनों के बीच ये मुलाकात गोरखपुर में होगी. यूपी में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बाद इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत स्वयंसेवकों के शिविर में भाग ले रहे हैं. उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा चुनाव में लगे झटके को देखते हुए भागवत और आदित्यनाथ के बीच मुलाकात को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं.
दोनों नेताओं की मुलाकात शनिवार को होनी थी, जिसे दो बार दोपहर और फिर शाम तक के लिए स्थगित कर दिया गया. पर देर रात तक दोनों की मुलाकात नहीं हो सकी थी. बाद में आरएसएस सूत्रों ने बताया कि किसी भी तय मुलाकात की घोषणा नहीं की गई है. ‘कार्यकर्ता शिविर’ में भाग लेने बुधवार को गोरखपुर पहुंचे भागवत आरएसएस शिविर में रह रहे हैं और रविवार तक यहीं रहेंगे.
यह भी पढ़ें: CM योगी और मोहन भागवत की मुलाकात पर सस्पेंस, यूपी में BJP के प्रदर्शन पर हो सकती है चर्चा
मुलाकात को माना जा रहा है अहम
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में बीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए सीएम योगी और मोहन भागवत की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. माना जा रहा है कि इस दौरान चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन और उत्तर प्रदेश में कामकाज को लेकर चर्चा हो सकती है. ऐसे में भागवत और योगी की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. खासकर तब जब बीजेपी को यूपी जैसे अपने गढ़ में हार का सामना करना पड़ा है.
स्वयंसेवकों संग की चर्चा एसवीएम पब्लिक स्कूल में तीन जून से चल रहे कार्यकर्ता विकास वर्ग में संघ प्रमुख ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं के साथ बौद्धिक बैठक की. उन्होंने स्वयंसेवकों को उनकी कार्यकुशलता की याद दिलाकर संघ के लिए उपयोगी बनने का मंत्र दिया.उन्होंने संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवकों से संघ के विस्तार की चिंता करने को कहा, 'लोगों को संघ से जोड़ने के लिए अपनी पूरी क्षमता से काम करें. न केवल शहर की गलियों और मोहल्लों तक पहुंचें, बल्कि हर गांव तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करें.'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









