
गोरखपुरः मामूली बात पर दबंगों ने ग्राम प्रधान को बुरी तरह पीटा, इलाज के दौरान मौत
AajTak
गोरखपुर में सेमरी डाड़ी गांव के ग्राम प्रधान की दबंगों ने पीटकर हत्या कर दी. मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है, वहीं बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.
यूपी के गोरखपुर में दबंगों ने एक ग्राम प्रधान की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दबंगों बुरी तरह उनकी पिटाई कर दी थी. घायल हालत में ग्राम प्रधान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. वहीं, हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











