
'गोमूत्र पर आपकी रिसर्च को...', IIT के डायरेक्टर को पद्मश्री मिलने पर कांग्रेस का तंज, श्रीधर वेम्बू भी कूदे
AajTak
केंद्र सरकार के पद्म पुरस्कारों पर नाराजगी और तंज के स्वर सुनाई दे रहे हैं. आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर केरल कांग्रेस ने तंज कसा है और उनके पुरस्कार को गोमूत्र शोध से जोड़ा है.
केंद्र सरकार ने 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर वी कामकोटी को पद्म श्री पुरस्कार देने की घोषणा की है. केंद्र के इस फैसले पर तंज कसते हुए कांग्रेस ने कहा है कि देश गोमूत्र पर उनके शोध को याद रखेगा. दरअसल केरल कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट कर आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर पर व्यंग्य किया है. इसके बाद इस विवाद में भारतीय अरबपति उद्योगपति श्रीधर वेम्बू ने दखल दिया है.
बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है. इस लिस्ट में केंद्र ने प्रतिष्ठित आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर वी कामकोटी को पद्म श्री पुरस्कार देने की घोषणी की है.
वी कामकोटी ने Computer Science and Engineering में श्री वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग चेन्नई से 1989 में बीई किया. उन्होंने M.S. और Ph.D. दोनों कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में IIT Madras से डिग्री ली. 2001 में वे IIT Madras में फैकल्टी के रूप में शामिल हुए और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में प्रोफेसर बने.
वे भारत के शक्तिशाली स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं और deep tech में योगदान के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने IIT मद्रास में VLSI प्रोग्राम को बहुत मजबूत बनाया. प्रोफेसर कामकोटी जनवरी 2022 से आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर हैं.
गोमूत्र पर प्रोफेसर कामकोटी ने क्या कहा था
प्रोफेसर वी. कामकोटी ने जनवरी 2025 में गोमूत्र के बारे में कुछ बयान दिया था. इस पर बहस छिड़ गई थी. उन्होंने कहा था कि गोमूत्र में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल , एंटी-इंफ्लेमेटरी और डाइजेस्टिव प्रॉपर्टीज़ होती हैं.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











