
गोबर में दबाकर युवक को जिंदा करने का प्रयास, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई थी मौत
AajTak
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से युवक की मौत होने के बाद उसे घंटों गोबर में दबाकर परिजनों ने जिंदा करना चाहा. युवक के जिंदा नहीं होने पर एंबुलेंस 108 के जरिए युवक को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत होने के बाद उसे घंटों गोबर में दबाकर परिजनों ने जिंदा करना चाहा. युवक के जिंदा नहीं होने पर एंबुलेंस 108 के जरिए युवक को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. (अंबिकापुर से सुमित सिंह की रिपोर्ट) छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के लखनपुर ब्लाक में मुटकी गांव में अंधविश्वास का अजब नजारा देखने को मिला. Tauktae तूफान की वजह से सरगुजा में भी भारी बारिश के बाद आकाशीय बिजली गिरी. ऐसी ही आकाशीय बिजली की चपेट में लखनपुर मुटकी निवासी 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई. अंधविश्वास में जकड़े युवक परिजनों ने उसके मृत शरीर को आधे घंटे से भी अधिक समय के लिए गोबर में दफना दिया.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












