
गोबर के लिए पड़ोसी हुए एक दूसरे के खून के प्यासे, कर दी गोली मारकर हत्या
AajTak
गाय के गोबर को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया. दरअसल गाय के गोबर से बने उपले को मृतक के जानवर ने कुचल दिया जिससे वो बर्बाद हो गया. इस पर विशाल बिंद नाम के शख्स को अपने पड़ोसी मुन्ना पर इस कदर गुस्सा आया कि उसने उसे गोली मार दी. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में महज गाय के गोबर को लेकर हुए विवाद में दो पड़ोसी एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए और हत्या कर दी. जानवर की गलती पर हुए विवाद के बाद एक पड़ोसी ने दूसरे को गोली मार दी. घटना गाज़ीपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के संकरा गांव की है जहां गाय के गोबर को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया. दरअसल गाय के गोबर से बने उपले को मृतक के जानवर ने कुचल दिया जिससे वो बर्बाद हो गया. इस पर विशाल बिंद नाम के शख्स को अपने पड़ोसी मुन्ना पर इस कदर गुस्सा आ गया कि उसने उसे गोली मार दी. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक मृतक के भाई की शादी भी होने वाली थी. हत्या की सूचना पर गांव के लोग आक्रोशित हो गए और आसपास तनाव फैल गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए गाजीपुर के एसपी खुद भारी पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली.More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












