
गोदाम के अंदर चल रही थी गन फैक्ट्री... झारखंड में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार
AajTak
कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने झारखंड में एक अवैध हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है. इस इकाई को चलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मौके से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है.
कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने झारखंड में एक अवैध हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है. इस इकाई को चलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मौके से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है. पुलिस ने 6 अर्धनिर्मित पिस्तौल, 9 पिस्तौल की बॉडी, 6 स्लाइडर, 13 बैरल प्लेट, 3 स्क्रैप प्लेट, 1 मिलिंग मशीन, 1 ड्रिल मशीन और 1 पॉलिश मशीन जब्त की है.
कोलकाता पुलिस को इस अवैध हथियार निर्माण इकाई के बारे में खुफिया सूचना मिली थी. इसके बाद एसटीएफ, कोलकाता पुलिस, झारखंड एटीएस और गांधीनगर ओपी (बोकारो, झारखंड) की संयुक्त टीम ने सूरज शॉ और काबेरी मैरिज हॉल पर एक साथ छापेमारी की. इस दौरान एक गोदाम के अंदर संचालित सक्रिय निर्माण इकाई का भंडाफोड़ हुआ. दो लोगों को अवैध आग्नेयास्त्र बनाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "झारखंड के बोकारो जिले के गांधीनगर ओपी क्षेत्र के जरीडीह ऊपर बाजार में सूरज शॉ के घर और काबेरी मैरिज हॉल में छापेमारी की गई. हमने मैरिज हॉल के सामने स्थित एक गोदाम में संचालित अवैध आग्नेयास्त्र निर्माण इकाई का पता लगाया. दो लोगों को हथियार बनाते समय रंगे हाथों पकड़ा गया. वहां से एक लाख रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं."
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार है...
1. केशव कुमार (35)
पिता - विजय प्रसाद

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









