
गोगामेड़ी हत्याकांड में आरोपी नितिन के साथी ने किया आत्महत्या का प्रयास, जेल में ब्लेड से काटा गला
AajTak
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में आरोपी नितिन फौजी के साथी कुलदीप ने जेल में आत्महत्या करने की कोशिश. जेल की बैरक में खून के निशान देख आनन-फानन जेल कर्मियों ने उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया. वो नारनौल जिला जेल में बंद है.
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में आरोपी नितिन फौजी के साथी कुलदीप ने जेल में आत्महत्या करने की कोशिश. उसने ब्लेड से गला काटकर जान देने का प्रयास किया है. उसे नारनौल नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इसके बाद हालात गंभीर देखते हुए रोहतक हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
कुलदीप गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी नितिन फौजी का साथ है. वो नारनौल जिला जेल में बंद है. यहीं उसने ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की. जेल की बैरक में खून के निशान देख आनन-फानन जेल कर्मियों ने उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया.
वहां उसकी हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इस बारे में जेल अधीक्षक ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी है. पुलिस कार्रवाई कर रही है. बता दें कि नितिन फौजी पर पुलिस पार्टी की गाड़ी को टक्कर मारने और फायरिंग करने का आरोप है. ये मामला 9 नवंबर का है.
इस मामले में पुलिस ने महेंद्रगढ़ सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. इस मामले में पुलिस ने गांव रिवासा के कुलदीप नामक युवक को गिरफ्तार किया था. वो वारदात के समय नितिन फौजी के साथ बताया जा रहा है. नितिन फौजी को राजस्थान पुलिस ने गोगामेड़ी हत्याकांड में पकड़ा है.
कुलदीप ने सुबह 8 बजे किया आत्महत्या का प्रयास
गांव रिवासा निवासी कुलदीप ने शुक्रवार को जिला जेल में सुबह करीब 8 बजे आत्महत्या करने की कोशिश की. इसकी जानकारी मिलते ही जेल में हड़कंप मच गया. जेल कर्मियों ने उसको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया. जहां से उसे रेफर कर दिया गया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











