
गोकशी करने वाले यूपी के सबसे बड़े गैंगस्टर पर सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ की ज़मीन कुर्क
AajTak
उत्तर प्रदेश का सहारनपुर वह इलाका है जहां गोकशी के सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं. सख्त निर्देश थे कि गोकशी करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.
सहारनपुर में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोकशी करने वाले सबसे बड़े गैंगस्टर के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने देवबंद इलाके में नांगल थाना क्षेत्र के गैंगस्टर भूरा की करीब 1 करोड़ रुपये की कृषि भूमि को कुर्क कर दिया है. भूरा ने गोकशी करके, अवैध रूप से अर्जित किये गये धन से इस ज़मीन को जंगल गांव ताशीपुर मे खरीदा था.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











