
गोंडा जिला अस्पताल में पहला ब्रेस्ट कैंसर का निशुल्क ऑपरेशन हुआ, महिला पूरी तरह से स्वस्थ
AajTak
लगभग 45 लाख की आबादी वाले गोंडा में उच्च चिकित्सा की सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं. जिसके चलते गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ता था. मगर, अब कैंसर जैसी बीमारियों का भी इलाज यहां मुहैया हो रहा है. जल्द ही अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को दूसरे बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.
एक समय था जब छोटी से छोटी बीमारियों के इलाज के लिए गोंडा जिले के रहने मरीजों को लखनऊ का रुख करना पड़ता था. वहीं अब गोंडा के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में ब्रेस्ट कैंसर का निशुल्क ऑपरेशन हुआ. मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है.
लगभग 45 लाख की आबादी वाले गोंडा में उच्च चिकित्सा की सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं. जिसके चलते गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ता था. मगर, अब मेडिकल कॉलेज बनने से गोंडा वासियों को उच्च चिकित्सा सुविधा जिले में ही मिलने लगी है.
सर्जन डॉ. डीएन सिंह के मुताबिक, गोंडा के तरबगंज तहसील की एक महिला के लेफ्ट ब्रेस्ट में गांठ थी. इसकी गहन जांच होने के बाद ब्रेस्ट में कैंसर डिटेक्ट हुआ था. महिला का इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था. मगर, ऑपरेशन के लिए डेट नहीं मिल रही थी.
ब्रेस्ट को हटाकर बायोप्सी के लिए भेजा गया
महिला जिला अस्पताल गोंडा में आई और वहां डॉक्टरों को दिखाया. जांच में ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्ट हो चुका था तब अन्य आवश्यक जांच कर कर गोंडा जिला अस्पताल में हमारी टीम ने दो घंटे में लिफ्ट के पूरे ब्रेस्ट का ऑपरेशन कर उसको रिमूव कर दिया.
इसे बायोप्सी जांच के लिए भेज दिया गया है. महिला अब पूरी तरह से स्वस्थ है. बायोप्सी जांच रिपोर्ट आने के बाद महिला की कीमोथेरेपी गोंडा जिला अस्पताल में की जाएगी. रेडियो थेरेपी के लिए राम मनोहर लोहिया संस्थान लखनऊ में कराई जाएगी. मरीज को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











