
गैस खरीदारों से सिर्फ रूबल में पेमेंट लेगा रूस, 1 अप्रैल से आदेश प्रभावी; पुतिन ने लगाई मुहर
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस से गैस और ऑयल खरीदने के लिए यूरोपीय देश अब तक डॉलर या यूरो में भुगतान करते रहे हैं. बता दें कि यूरोपीय देश अपनी जरूरत की 40 फीसदी गैस का इंपोर्ट रूस से करते हैं. पुतिन ने उनकी इसी कमजोरी को अपनी अर्थव्यस्था को गिरने से बचाने के लिए इस्तेमाल किया है.
रूस के गैर मित्र देशों को अब 1 अप्रैल से रूसी गैस के लिए रूबल में भुगतान करना होगा. अगर भुगतान रूबल में नहीं किए गए तो उनके अनुबंध रोक दिए जाएंगे. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने गुरुवार इस संबंध में एक सरकारी आदेश पर मुहर लगा दी. पुतिन ने कहा कि रूसी प्राकृतिक गैस खरीदने के लिए यूरोपियन यूनियन के देशों को रूसी बैंकों में खाते खोलने होंगे. इन खातों के जरिए ही शुक्रवार से गैस का भुगतान लिया जाएगा.
पुलिस ने आगे कहा, अगर रूबल में भुगतान नहीं किए गए, तो हम इसे खरीदारों की ओर से एक डिफ़ॉल्ट मानेंगे और फिर वह उसके नतीजों के लिए तैयार रहें. उन्होंने कहा कि कोई भी हमें मुफ्त में कुछ नहीं बेचता है, और हम भी उनके लिए कोई चैरिटी नहीं चलाने जा रहे हैं, यानी मौजूदा अनुबंधों को रोक दिया जाएगा.
उधर, पश्चिमी कंपनियों और सरकारों ने मौजूदा अनुबंधों के उल्लंघन के रूप में इस कदम को खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि गैस खरीदने का अनुबंध पहले यूरो या डॉलर में तय हुआ था और इस तरह बीच में इसे तोड़ा नहीं जा सकता है.
पुतिन के नए आदेश के तहत विदेशी खरीदारों को अपनी करेंसी रूसी बैंक में ट्रांसफर करनी होगी, जिसके बदले उन्हें रूबल दे दिए जाएंगे और फिर वह गैस का पेमेंट कर सकेंगे. पुतिन ने कहा कि यह बदलाव रूस की संप्रभुता को मजबूत करने के लिए था, और कि रूस सभी अनुबंधों से जुड़े अपने दायित्वों पर कायम रहेगा.
रूबल के बहाने पुतिन का बड़ा दांव
दरअसल, अमेरिका समेत यूरोपियन यूनियन के देशों ने यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं. इसके चलते रूस की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है. इस गिरावट से उबरने के लिए पुतिन ने बड़ा दांव चल दिया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











