
गैस की जगह चूल्हे में खाना, कार की जगह गधा गाड़ी का इस्तेमाल... गाजा में ईंधन की भारी किल्लत
AajTak
हमास के साथ जारी युद्ध के बीच इजरायल की ओर से गाजा में जरूरी सामान और ईंधन की सप्लाई में कटौती की गई है जिससे आम लोगों के सामने संकट पैदा हो गया है. लोग कई जगह पेट्रोल पंपों के सामने कतार लगाकर खड़े होकर तेल ले रहे हैं.
इजरायल और हमास की जंग बीते 20 दिन से जारी है.गाजा पट्टी पर इजरायल द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों के बाद वहां हालात बदतर होते जा रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने कहा है कि फिलिस्तीनी में हमले का असर आम जन-जीवन पर पड़ रहा है जिसकी वजह से जीवन रक्षक संसाधनों, विशेष रूप से ईंधन की किल्लत हो गई है.
लकड़ी जलाकर खाना बना रहे हैं लोग
कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जहां गाजा निवासी पेट्रोल के लिए कतार में खड़े हैं. ईंधन की कमी के बीच लोग लकड़ी से आग जलाकर खाना पका रहे हैं. चाइना ग्लोबल टेलीविज़न नेटवर्क (सीजीटीएन) के स्ट्रिंगर द्वारा कुछ फुटेज जारी किए गए जिसमें गाजा के लोग खाली कंटेनरों के साथ गैस स्टेशनों पर लाइन में खड़े होकर, अपने मोटरों और वाहनों को चलाने के लिए जरूरी डीजल और ईंधन खरीद रहे हैं. यहां लोगों की लंबी कतारें हैं.
शवों को गधागाड़ी में ले जा रहे हैं कब्रिस्तान
वहीं गाजा के खान यूनिस के लोग शवों को कब्रिस्तान में दफनाने के लिए परिवहन के वैकल्पिक तरीके अपना रहे हैं, क्योंकि ईंधन की कमी के कारण उन्हें कारों का उपयोग करने में कठिनाई हो रही थी. इमारत ढहने से मारे गए एक व्यक्ति के रिश्तेदारों ने उसके शव को गधे द्वारा खींची जाने वाली गाड़ी यानि गधा गाड़ी पर लाद दिया और भीड़भाड़ वाली सड़कों से गुजरते हुए परिजन शव के साथ बैठे गए.
आपको बता दें कि गाजा पट्टी में इजरायली बमबारी से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग दूसरे स्थानों के लिए पलायन कर गए हैं, लेकिन जो बचे हैं वे इजरायल की ओर से बिजली सप्लाई ठप होने से अंधेरे में जीने को मजबूर हैं. बिजली पानी के अलावा ट्रांसपोर्टेशन ठप होने से लोग भोजन की कमी से बेहाल हैं.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








