
गैंग वॉर के चलते जिस्म में उतार दी आधा दर्जन गोलियां, दिल्ली में ऐसे हुआ गोगी गैंग के गुर्गे का मर्डर
AajTak
Alipur Shootout: खौफजदा कर देने वाली यह वारदात बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में अंजाम दी गई. चार अज्ञात हमलावरों ने गोगी गैंग के मेंबर नरेंद्र को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं. बताया जा रहा है कि छह से सात गोलियां नरेंद्र के जिस्म में समां गईं.
Alipur Shootout: राजधानी दिल्ली का अलीपुर इलाका सोमवार को उस वक्त गोलियों की आवाज़ से गूंज उठा, जब चार अज्ञात हमलावरों ने कुख्यात गोगी गैंग के एक गुर्गे को सरेआम गोलियों से भून डाला. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उसके जिस्म को छलनी कर दिया. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.
खौफजदा कर देने वाली यह वारदात बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में अंजाम दी गई. चार अज्ञात हमलावरों ने गोगी गैंग के मेंबर नरेंद्र को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं. बताया जा रहा है कि छह से सात गोलियां नरेंद्र के जिस्म में समां गईं. कुछ उसे लेकर एसआरएचसी अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) रवि कुमार सिंह ने इस शूटआउट के बारे में पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया, जांच से पता चला है कि यह गिरोह की प्रतिद्वंद्विता का मामला है, क्योंकि नरेंद्र काफी समय से गोगी गिरोह के लिए काम करता था, लेकिन पुलिस सभी एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.
डीसीपी (DCP) रवि कुमार सिंह ने इस हत्याकांड के बारे में आगे बताया कि दोपहर करीब दो बजे नरेंद्र, तरुण और अमित के साथ दयाल मार्केट में टाटा ऐस गाड़ी में बैठे थे, तभी चार लोग वहां पहुंचे और उनको निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां चला दीं. इस दौरान अमित मौके से भागने में सफल रहा, जबकि तरूण के पैर में तीन गोलियां लगीं हैं और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
डीसीपी ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं. वे पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज हासिल कर रहे हैं और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस मर्डर केस के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. कुछ लोगों का मानना है कि गोगी गैंग भी इस हत्याकांड के बाद शांत नहीं बैठेगा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











