
गैंगस्टर काला जठेड़ी की शादी से पहले दिल्ली से 5 शार्प शूटर गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश
AajTak
हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मैंडम मिंज की शादी से ठीक दो दिन पहले पांच शार्प शूटर गिरफ्तार किए गए हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पांचों शूटरों को द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया है, जो काला जठेड़ी गैंग से ही जुड़े बताए जा रहे हैं.
हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मैंडम मिंज की शादी से ठीक दो दिन पहले पांच शार्प शूटर गिरफ्तार किए गए हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पांचों शूटरों को द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया है, जो काला जठेड़ी गैंग से ही जुड़े बताए जा रहे हैं. पुलिस ने उनके कब्जे से विदेशी हथियार बरामद किए हैं, जिनमें पीएक्स 30 मेड इन चाइना पिस्टल, पी. ब्रेटा मेड इन इटली पिस्टल, पॉइंट 32 पिस्टल और कई राउंड कारतूस शामिल हैं. 12 मार्च को काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी की शादी होने वाली है. उससे पहले हरियाणा के रोहतक में एक बड़ी खूनी गैंगवार होने से बची है.
दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली थी कि काला जठेड़ी की शादी के पहले उसके इशारे पर हरियाणा के रोहतक में बड़ी खूनी गैंगवार होने वाली है. इसके तार हरियाणा की जेल और दिल्ली की तिहाड़ जेल से जुड़े हुए हैं. इसके बाद दिल्ली के द्वारका इलाके से पांचों शूटरों को गिरफ्तार किया गया. उसमें कई जठेड़ी के वफादार और पेशेवर अपराधी शामिल हैं. पकड़े गए मुख्य आरोपी राहुल बाबा और प्रवीण दादा काला जठेड़ी के साथ मिलकर हरियाणा में शराब के ठेके चलाते थे. इसी लेकर दूसरे गैंग के अजय से उनका झगड़ा हो गया था. इसके बाद अजय उनके विरोधी गैंग नीरज बवाना-हिमांशु उर्फ भाऊ का करीबी हो गया था.
अजय गैंगस्टर अमन का भी दोस्त है. अमन हिमांशु भाऊ और नीरज बवाना का खास दोस्त है. इन सभी लोगों ने मिलकर राहुल बाबा के ऑफिस पर फायरिंग करवाई थी. उधर रोहतक जेल में राहुल पर भी अमन ने जानलेवा हमला करवा दिया था. यही वजह है कि जेल से बाहर आते ही राहुल ने काला जठेड़ी से संपर्क किया और अमन की हत्या की योजना बना डाली. इसी हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पांचों शूटरों की मदद ली गई. लेकिन साजिश जब तक अंजाम तक पहुंचती, उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस गैंगवार के लिए काला जठेड़ी ने दो नए लड़के मोहन और सचिन को भी हायर किया था.
पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इन शूटरों को काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी की शादी की सुरक्षा के लिए तो नहीं लगाया गया था. या फिर ये लोग बारात में शामिल होकर अपने बॉस की शादी में हिस्सा लेने के फिराक में थे. पुलिस हिरासत में पांचों शूटरों से पूछताछ की जा रही है. अभी इस शादी में महज एक दिन बचे हैं. इससे पहले दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान की पुलिस बहुत ज्यादा सतर्क है. इनके सात ही एनआईए भी इस शादी पर अपनी नजरे जमाए हुए हैं. इस शादी से पहले या बाद में गैंगवार के साथ किसी दूसरी साजिश से भी पुलिस अभी इनकार नहीं कर रही है.
यह भी पढ़ें: Exclusive Interview: कैसे हुई मुलाकात, शादी तक पहुंची बात, लेडी डॉन ने खुद खोले गैंगस्टर के राज

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








