
गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के USA से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू, सलमान के घर के बाहर फायरिंग केस में है वॉन्टेड
AajTak
मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के घर पर फायरिंग सहित कई मामलों में वॉन्टेड गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अनमोल बिश्नोई साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है. बता दें कि अनमोल बिश्नोई इस वक्त अमेरिका में छुपा हुआ है.
मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के घर पर फायरिंग सहित कई मामलों में वॉन्टेड गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अनमोल बिश्नोई साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है. बता दें कि अनमोल बिश्नोई इस वक्त अमेरिका में छुपा हुआ है.
पिछले हफ्ते अनमोल बिश्नोई का नाम राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मोस्ट वॉन्टेड सूची में जोड़ा गया था. साथ ही उसके बारे में जानकारी देने पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. मुंबई पुलिस के सूत्रों ने कहा है कि अमेरिकी अधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों को अनमोल बिश्नोई की अमेरिका में मौजूदगी की पुष्टि की है.
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी वॉन्टेड
अनमोल बिश्नोई के खिलाफ 17 से अधिक मामले हैं और उसका नाम लॉरेंस बिश्नोई और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ सलमान खान फायरिंग केस में वॉन्टेड लोगों में से एक है. अनमोल बिश्नोई पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी वॉन्टेड आरोपी है और पुलिस अधिकारियों के अनुसार उसने ही मूसेवाला को मारने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियारों की आपूर्ति की थी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











