
गैंगवार, शूटआउट और मर्डर... लॉरेंस के खास शूटर राजन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
AajTak
मंगलवार की देर शाम राजन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पुलिस को मिल गई. तीन डाक्टरों के पैनल और फॉरेंसिक एक्सपर्ट डा. जैनेश ने राजन की लाश का पोस्टमार्टम किया था. रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि राजन के सिर में दो गोलियां मारने के निशान मिले हैं.
हरियाणा के यमुनानगर जिले में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शूटर राजन की जली हुई लाश मिलने के बाद पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है. इसी दौरान बंबीहा गैंग ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर राजन की हत्या की जिम्मेदारी ली है. यही वजह है कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी पुलिस की टीम सोशल मीडिया भी खंगाल रही है. उसकी पोस्टमार्टम ने भी हैरान करने वाला खुलासा किया है.
तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम मंगलवार की देर शाम राजन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पुलिस को मिल गई. तीन डाक्टरों के पैनल और फॉरेंसिक एक्सपर्ट डा. जैनेश ने राजन की लाश का पोस्टमार्टम किया था. रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि राजन के सिर में दो गोलियां मारने के निशान मिले हैं. उसकी मौत सिर में गोलियां लगने से हुई. इसके बाद उसे हाथ-पैर बांधकर जलाया गया. लाश जलाने के लिए किस केमिकल का इस्तेमाल किया गया है? इसकी जांच के लिए चमड़ी के सैंपल लैब भेजे गए हैं.
यमुनानगर में मिली थी जली हुई लाश दरअसल, सोमवार को यमुनानगर में हमीदा हैड के समीप जंगल से कुरुक्षेत्र के लाडवा निवासी राजन की जली हुई लाश मिली थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस स्टेशन सदर के एसएचओ जोगिंदर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे थे. पुलिस के मुताबिक राजन कैसे जला? और किसने जलाया? इस बारे गहनता से जांच की जा रही है. बताया जा रहा है की राजन के शव का केवल चेहरा ही बचा है, बाकी शरीर लगभग बुरी तरह से जल चुका है.
बंबीहा गैंग ने कहा- लॉरेंस गैंग के लिए गिफ्ट राजन की लाश मिलने के बाद सोशल मीडिया पर दविंद्र बंबीहा नामक एक पेज पर इस हत्या की जिम्मेदारी ली गई है और मृतक राजन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर बताकर इसके कत्ल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए एक गिफ्ट बताया गया है. पोस्ट में लिखा गया है की राजन ने उनके किसी साथी का कत्ल किया था और फरार चल रहा था. इसलिए राजन की पहले अच्छी तरह खातिरदारी की गई और फिर यमुनानगर के पास उसे गोलियां से भून दिया गया.
हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच इस बारे जब पुलिस अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने इस बारे कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. हालांकि सदर थाने के एसएचओ जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट को भी जांच का हिस्सा बनाएंगे. पुलिस के आलाधिकारियों ने फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले में हर पहलू की जांच की जा रही है और बहुत जल्द हत्या का खुलासा किया जाएगा.
क्या बोले राजन के परिजन? राजन की मौसी के बेटे प्रिंस ने बताया कि राजन करीब 1 साल से घर से बाहर रह रहा था. वह कहां रहता था? क्या काम करता था? और किन लोगों के संपर्क में था? इस बारे उन्हें कोई जानकारी नहीं है. राजन की मौत की सूचना भी उन्हें पुलिस ने दी है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










