
गैंगवार में हत्याओं का सिलसिला जारी... धर्मपाल पारदी हत्याकांड के आरोपी मोहन का मर्डर, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव
AajTak
Crime News: धर्मपाल की हत्या के ठीक डेढ़ महीने बाद जलपुरी बाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जलपुरी बाई के साथ धर्मपाल की पत्नी ने मारपीट की थी. बुजुर्ग जलपुरी बाई पर आरोप था कि उसने और उसके बेटों ने पीड़िता के अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किये थे.
मध्य प्रदेश के गुना जिले में पारदी समुदाय के बीच गैंगवार की स्थिति निर्मित हो गई है. पहले धर्मपाल पारदी और अब मोहन पारदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसी बीच जलपुरी बाई नाम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पुलिस के होश उड़ा कर रख दिए हैं. गैंगवार को रोकने के लिए पूरा बिलाखेड़ी गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है.
31 मार्च को धर्मपाल पारदी की गोली मारकर हत्या की गई थी. धर्मपाल की बहन को बदमाश अपने साथ उठाकर ले जा रहे थे. जब इस बात का विरोध धर्मपाल ने किया तो रामगोपाल गैंग ने गोली चला दी. धर्मपाल के पैर में गोली लगी लेकिन उसे इलाज के लिए अस्पताल नहीं पहुंचने दिया गया जिसके चलते धर्मपाल की मौत हो गई.
हालांकि, बदमाशों का आरोप था कि धर्मपाल ने पुलिस से मुखबिरी की थी इसलिए उसकी हत्या कर दी गई. धर्मपाल की हत्या के वक्त घटनास्थल पर रामगोपाल गैंग के सरगना की मां जलपुरी बाई भी मौजूद थी.
यह भी पढ़ें: मोस्ट वांटेड बदमाश की मां ने किया सुसाइड, महिला की अश्लील Pics वायरल करना बना वजह; हाईप्रोफाइल हत्याकांड मामले से जुड़े थे तार
धर्मपाल की हत्या के ठीक डेढ़ महीने बाद जलपुरी बाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जलपुरी बाई के साथ धर्मपाल की पत्नी ने मारपीट की थी. बुजुर्ग जलपुरी बाई पर आरोप था कि उसने और उसके बेटों ने पीड़िता के अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किये थे. 10 मई की रात जलपुरी बाई का शव घर से 6 km दूर गोकुल सिंह चक के पेड़ पर लटका मिला था.
12 मई को जब जलपुरी बाई की आत्मशांति के लिए बिलाखेड़ी गांव में क्रियाकर्म चल रहा था तो बदला लेने की नीयत से रामगोपाल गैंग के सदस्य गांव पहुंच गए. 10 अवैध मोटरसाइकिलों पर 15 बदमाश अवैध हथियारों से लैस होकर बिलाखेड़ी गांव पहुंच गए.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











