
गैंगरेप करके Video किया सोशल मीडिया पर वायरल... पकड़े गए 5 लड़के, आरोपियों में चार नाबालिग
AajTak
लड़की जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और परिवार को घटना की जानकारी दी. मगर, परिवार के बदनामी के कारण पुलिस के पास नहीं पहुंचे. मगर, आरोपियों द्वारा लड़की का बनाया गया आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला दिया गया था. वीडियो वायरल हो गया.
उत्तर प्रदेश के देवरिया में चार दिन पूर्व मंगलवार की देर रात शौच के लिए घर से निकली किशोरी को गांव के ही दो लड़कों द्वारा अगवा कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. तीसरे लड़के ने लड़की का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस ने इस मामले में पांच लड़कों को पकड़ा है. इनमें से केवल एक बालिग है. बाकी के चार नाबालिग हैं. सभी के खिलाफ केस दर्ज केस दर्ज किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
दरअसल, घटना थाना गौरीबाजार क्षेत्र की है. 21 नवंबर की रात को आठवीं में पढ़ने वाली 15 साल की नाबालिग छात्रा शौच के लिए निकली घर से निकली थी. इसी दौरान पड़ोसी गांव के रहने वाले अजित निषाद ने अपने साथी के साथ मिलकर नाबालिग को अगवा कर लिया. दोनों ने लड़का की गैंगरेप किया. अजित के तीसरे नाबालिग साथी ने लड़की का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल
लड़की जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और परिवार को घटना की जानकारी दी. मगर, परिवार के बदनामी के कारण पुलिस के पास नहीं पहुंचे. मगर, आरोपियों द्वारा लड़की का बनाया गया आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला दिया गया था. वीडियो वायरल हो गया.
पीड़िता के स्कूल में पढ़ता है नाबालिग आरोपी
जब पीड़ित परिवार को इसकी जानकारी मिली तो गौरीबाजार थाना पहुंचकर गैंगरेप होने की रिपोर्ट दर्ज कराई.पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए 5 लड़कों को पकड़ा है, जिसमें गैंगरेप में शामिल एक आरोपी बालिग है. बाकी के 4 लड़के नाबालिग हैं. गैंगरेप करने वाला नाबालिग आरोपी पीड़िता के स्कूल में ही पढ़ता है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









