
गेम खेलते-खेलते बच्चे ने किया 1.3 लाख का ट्रांजैक्शन, बिल भरने के लिए बेचनी पड़ी कार
AajTak
बच्चों के हाथ में फोन देना महंगा पड़ सकता है. ऐसा ही कुछ हुआ ब्रिटेन में एक शख्स के साथ. सात साल के बेटे ने मोबाइल में गेम खेलते-खेलते 1.3 लाख का ट्रांजैक्शन कर दिया.
बच्चों के हाथ में फोन देना महंगा पड़ सकता है. ऐसा ही कुछ हुआ ब्रिटेन में एक शख्स के साथ. सात साल के बेटे ने मोबाइल में गेम खेलते-खेलते 1.3 लाख का ट्रांजैक्शन कर दिया. इसकी जानकारी पिता को तब हुई, जब ईमेल पर बिल की कॉपी आई. इस बिल को भरने के लिए मजबूर पिता को अपनी कार तक बेचनी पड़ गई. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) ब्रिटेन के रहने वाले मुहम्मद मुतासा ने अपने सात साल के बेटे अशाज मुतासा को गेम खेलने के लिए अपना आईफोन दिया था. अशाज ने गेम खेलते-खेलते 1.3 लाख का ट्रांजैक्शन कर डाला. इसकी जानकारी मुहम्मद को तब हुई, जब उनके पास आईट्यून्य का 1800 डॉलर यानी करीब 1 लाख 33 हजार रुपये का बिल आया. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) अशाज ने मोबाइल पर ड्रैगनः राइज ऑफ बर्क नाम का गेम खेला था. इस दौरान उसने कई महंगे टॉप अप्स खरीद लिए, जब तक उसके पिता मुहम्मद मुतासा को इसके बारे में पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी. (फोटो/Dragons-Rise-of-Berk)More Related News

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












