
गेंहू के बाद चीनी के निर्यात पर केंद्र सरकार सख्त, 1 जून से लागू होंगी ये पाबंदियां
AajTak
केंद्र सरकार ने अब चीनी को लेकर भी बड़ा फैसला ले लिया है. एक जून से चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध लग जाएगा. सिर्फ 100 LMT तक ही चीनी निर्यात किया जा सकेगा. सरकार का तर्क है कि बढ़ते चीनी दामों को रोकने और देश में इसकी सुचारू सप्लाई जारी रखने के लिए ये फैसला लिया गया है.
बढ़ती महंगाई के बीच गेहूं के निर्यात पर रोक लगाने के बाद केंद्र सरकार ने अब चीनी को लेकर भी बड़ा फैसला ले लिया है. एक जून से चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध लग जाएगा. सिर्फ 100 LMT तक ही चीनी निर्यात किया जा सकेगा. सरकार का तर्क है कि बढ़ते चीनी दामों को रोकने और देश में इसकी सुचारू सप्लाई जारी रखने के लिए ये फैसला लिया गया है.
सरकार के इस फैसले को लेकर अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं. जिस तरह से चीनी के दाम बढ़ रहे थे, एक्सपर्ट मानकर चल रहे थे गेहूं के बाद चीनी निर्यात पर भी कैची चल सकती है. अब केंद्र सरकार ने उसी दिशा में कदम उठा दिया है. 1 जून से कुछ प्रतिबंध लगा दिए जाएंगे. कहा जा रहा है कि चीनी सीजन (30 सितंबर 2022) के अंत में चीनी का क्लोजिंग स्टॉक 60-65 एलएमटी तक बना रहे, इसी वजह से सरकार ने निर्यात पर ये सख्त फैसला लिया है.
आसान शब्दों में सरकार इस बार अपने पास कम से कम दो से तीन महीने का अतिरिक्त चीनी स्टॉक रखना चाहती है जिससे देश के लोगों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके. वैसे आंकड़े बताते हैं कि देश ने भारी मात्रा में चीनी का निर्यात किया है. पिछले साल 60 LMT तक चीनी निर्यात का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन असल में 70 LMT चीनी एक्सपोर्ट कर दी गई. इसी तरह इस साल भी 82 LMT चीनी शुगर मिल से एक्सपोर्ट के लिए भेजी जा चुकी है, वहीं 78 LMT तो एक्सपोर्ट भी हो गई. इस साल का चीनी निर्यात अब तक का सबसे ज्यादा माना जा रहा है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









