
'गेंद अब अफगानिस्तान के पाले में, हमारी दो शर्तें...', बोले पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ
AajTak
अफगानिस्तान और तालिबान की झड़प के दौरान स्पिन बोल्डक में सबसे भारी झड़प हुई. अफगानिस्तान की तालिबान सरकार का कहना है कि अकेले स्पिन बोल्डक में 21 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा घायल हो गए.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच फिलहाल 48 घंटे का सीजफायर लागू है. लेकिन पाकिस्तान को तालिबान से डर सता रहा है कि 48 घंटे के युद्धविराम की समयावधि खत्म होने के बाद क्या होगा. इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बातचीत
शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान के साथ बातचीत के लिए तैयार है लेकिन यह बातचीत सिर्फ वैध और आपसी सम्मान की शर्तों पर होगी.
शरीफ ने ये बयान केंद्रीय कैबिनेट को संबोधित करते हुए दिया, जहां उन्होंने अफगानिस्तान के साथ मौजूदा तनाव पर बात की. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के अनुरोध पर पाकिस्तान 48 घंटे के सीजफायर पर सहमत हुआ और अब बॉल अफगानिस्तान के कोर्ट में है. अब अफगानिस्तान को फैसला लेना है कि क्या उसे शांति चाहिए या नहीं. पाकिस्तान बातचीत की टेबल पर यह मुद्दा सुलझाने के लिए तैयार है.
उन्होंने कहा कि हम वैध शर्तों पर अफगानिस्तान के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं. बता दें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अस्थाई सीजफायर पर सहमति बनी है. दोनों देशों ने दावा किया है कि यह सीजफायर सामने वाले देश के अनुरोध पर किया गया.
इससे पहले खबर थी कि अफगानिस्तान से जंग के बीच पाकिस्तान ने कतर और सऊदी अरब से तत्काल मध्यस्थता करने का अनुरोध किया. पाकिस्तानी अधिकारियों ने इन देशों से गुहार लगाते हुए कहा था कि खुदा के लिए, अफगानों को लड़ने से रोकें.
बता दें कि पिछले हफ्ते पाकिस्तान ने काबुल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के कैंपों पर निशाना लगाया. 2021 में तालिबान के अफगानिस्तान में सत्ता में आने के बाद से यह दोनों मुल्कों के बीच इस तरह की सबसे भयावह झड़प थी. यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ, जब तालिबान के विदेश मंत्री भारत के दौरे पर हैं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.









