
गूगल से हुई गलती? पति संग बनाया गया महिला का प्राइवेट वीडियो मां को भेजा
AajTak
दुनिया में टेक्नोलॉजी किस खतरनाक स्तर पर आगे बढ़ चुकी है, हाल ही में इसका एक नमूना कनाडा में देखने को मिला. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव ये महिला उस समय हैरान-परेशान रह गई जब गूगल के एक एप ने उनकी एडल्ट वीडियो को उनकी मां को ही भेज दिया. इस महिला ने अपनी पूरी आपबीती टिकटॉक वीडियो पर सुनाई.
दुनिया में टेक्नोलॉजी किस खतरनाक स्तर पर आगे बढ़ चुकी है, हाल ही में इसका एक नमूना कनाडा में देखने को मिला. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव ये महिला उस समय हैरान-परेशान रह गई जब गूगल की एक एप ने उनकी एडल्ट वीडियो को उनकी मां को ही भेज दिया. इस महिला ने अपनी पूरी आपबीती टिकटॉक वीडियो पर सुनाई. (फोटो सोर्स: kara tonin टिकटॉक) कारा टोनीन नाम की इस महिला ने टिकटॉक पर बताया कि उन्होंने अपने फोन में एक फीचर शामिल किया है. इस फीचर के अनुसार, कारा के बेटे की सभी तस्वीरें ऑटोमेटिकली कारा की मां के पास चली जाती है. हालांकि यही फीचर कारा के लिए बहुत महंगा साबित हुआ. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Pexels) दरअसल कारा अपने पति के साथ किचन में रोमांस कर रही थीं और बैकग्राउंड में उनके बेटे की एक तस्वीर फ्रिज पर लगी हुई थी. गूगल फोटो ने इसके बाद कारा के बेटे की बैकग्राउंड में मौजूद इस तस्वीर को भी पिक कर लिया और फिर कारा और उनके पति की रोमैंटिक वीडियो को भी कारा की मां को भेज दिया. (फोटो सोर्स: kara tonin टिकटॉक)
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











