
गूगल मैप ने कर दी गड़बड़ी, गलत लड़की से शादी करने पहुंच गया दूल्हा और फिर...
AajTak
इंडोनेशिया में गूगल मैप की गलती की वजह से एक दूल्हा किसी दूसरे शादी वाले कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गया. मेजबानों ने वहां मेहमानों का स्वागत किया और उन्हें नाश्ता भी कराया गया.
तकनीक ने हमारे जीवन को काफी आसान बनाया है और गूगल मैप इसका जीता जागता उदाहरण है. आप गूगल मैप के सहारे अनजान जगहों पर भी अपनी मंजिल तक आसानी से पहुंच सकते हैं. लेकिन कभी-कभी तकनीक की गड़बड़ी आपको मुसीबत में भी डालती है. कुछ ऐसा ही हुआ इंडोनेशिया में जहां गूगल मैप्स की गलती वजह से शादी के दिन युवक गलत पते पर पहुंच गया और उसकी शादी किसी दूसरी लड़की से होते-होते रह गई. इंडोनेशिया में गूगल मैप की गलती की वजह से एक दूल्हा किसी दूसरे शादी वाले कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गया. मेजबानों ने वहां मेहमानों का स्वागत किया और उन्हें नाश्ता भी कराया गया. परिवार के सदस्यों के बीच बातचीत के दौरान, सौभाग्य से दुल्हन के परिवार में से एक को गलती का एहसास हुआ और किसी भी शर्मनाक स्थिति से दोनों तरफ के लोग बच गए. ट्रिब्यूनल न्यूज के अनुसार उस दिन दो समारोह थे - एक शादी और दूसरी सगाई का, एक ही गांव में ये कार्यक्रम होने की वजह से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई. रिपोर्ट में बताया गया है कि दुल्हन शुरू में इस स्थिति से अनजान थी क्योंकि वह अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ तैयार होने में व्यस्त थी. अब इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक परिवार कई उपहारों के साथ अजीब स्थिति में वहां से जा रहा है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












