
गुस्सा, मर्डर और नीला ड्रम... लखनऊ के मानवेंद्र सिंह हत्याकांड की कहानी, कातिल बेटे अक्षत प्रताप की जुबानी!
AajTak
यूपी की राजधानी लखनऊ में 19 साल के बेटे अक्षत प्रताप सिंह ने खुद कारोबारी पिता मानवेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या की और फिर लाश के टुकड़े कर धड़ को नीले ड्रम में छिपा दिया. कहानी यहीं खत्म नहीं हो जाती. उसका इरादा आगे कुछ और भी था. पढ़ें इस सनसनीखेज हत्याकांड की पूरी कहानी.
Lucknow Manavendra Singh Murder Case: शहर बदले, चेहरे बदले, नाम बदले, वजह बदली पर कमबख्त नीला ड्रम नहीं बदला. उसी नीले ड्रम से निकली सबसे ताजी और नई लाश के बारे में आपको बताते हैं. हाथ नहीं, पैर नहीं, चेहरा गायब, बाकी बचा कुचा हिस्सा एक नीले ड्रम में मौजूद था. ड्रम से आधी अधूरी लाश के साथ टुकड़ों में बाहर आया एक बाप था. और उस बाप को टुकड़ों मं बांटने वाला और उनमें से कुछ टुकड़ों को ड्रम में पैक करने वाला उसी बाप का 19 साल का इकलौता बेटा है. दिल को झकझोर देने वाली नीले ड्रम से बाहर आई ये सबसे ताजा कहानी उस लखनऊ शहर की है, जहां लोगों को मुस्कुराने के लिए कहा जाता है.
लखनऊ के आशियाना इलाके का एक शानदार आशियाना एक करोड़पति कारोबारी मानवेंद्र सिंह का है. शहर के 12 पैथोलॉजी लैब और शराब की दो दुकानों के मालिक मानवेंद्र सिहं का 19 साल का इकलौता बेटा है अक्षत प्रताप सिंह. जिसे रस्सियों और हथकड़ियों से बांधकर लखनऊ पुलिस मंगलवार को उसके घर लेकर आई. ये जानने के लिए कि 20 फरवरी की सुबह उसने अपने पापा के साथ क्या किया था? वहीं कमरे में मौजूद अक्षत पुलिसवालों को उसी रात की कहानी सुना रहा था.
पर अक्षत की कहानी शुरु करें उससे पहले बात उनके घर से बाहर निकले एक नीले ड्रम की. पहले पुलिस वाले उस नीले ड्रम को ठोक बजाकर चेक करते हैं. फिर ड्रम का ढक्कन खुलता है और अंदर से एक लाश बाहर आती है. एक ऐसी लाश जिसके दोनों हाथ पांव और सिर गायब हैं. लेकिन बिना चेहरे के भी इस आधी अधूरी लाश की पहचान घर के अंदर ही हो चुकी थी. क्योंकि बाप को मारने वाला बेटा कत्ल की पूरी कहानी उसी कमरे में खड़े होकर सुना चुका था.
अब चलिए सिलसिलेवार आपको वो कहानी बताते हैं, जो उस घर का इकलौता वारिस अक्षत प्रताप सिंह पुलिस को सुना चुका है. कहानी की शुरुआत 19 फरवरी की रात से होती है. मानवेंद्र सिंह एक शादी से घर लौटे थे. तीन मंजिला घर में तीसरे फ्लोर पर मानवेंद्र सिंह अपने इकलौते बेटे अक्षत और 17 साल की बेटी कीर्ति के साथ रहते थे. अक्षत बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था, जबकि कीर्ति ग्यारहवीं क्लास में है. 9 साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी थी. दोनों बच्चों को वो खुद ही पाल रहे थे.
सेकेंड फ्लोर पर मानवेंद्र के भाई अपने परिवार के साथ रहते हैं. जबकि ग्राउंड फ्लोर अमूमन मेहमानों के लिए इस्तेमाल होता था. 19 फरवरी की रात जब मानवेंद्र घर लौटे तो अक्षत से उनकी बहस हो गई. इस बहस के बाद वो अपने कमरे में सोने चले गए. लेकिन अक्षत जाग रहा था. सुबह करीब साढ़े चार बजे अक्षत अपने पिता की लाइंसेसी राइफल निकालता है और कमरे में सो रहे पिता को गोली मार देता है. गोली की आवाज सुनकर कीर्ति अपने पापा के कमरे में पहुंच जाती है.
भाई के हाथ में राइफल और पिता की लाश देखकर वो घबरा जाती है. पर इससे पहले की वो चीखती अक्षत उसे धमकी देता है कि अगर उसने शोर मचाया या बाद में किसी से कुछ भी कहा तो वो उसे भी गोली मार देगा. बहन खामोश हो जाती है. फिर सुबह होने से पहले अक्षत अपने पापा की लाश थर्ड फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर ले जाता है. इसके बाद ग्राउंड फ्लोर पर ही लाश रख देता है. उसका इरादा लाश को कार की डिग्गी में रख कर कहीं फेंक आने का था. लेकिन लाश भारी थी. अकेले उससे उठ नहीं पाई.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







