
'गुल्लक' के असली अन्नु भईया की दिलचस्प कहानी, जानें कैसे सीतापुर से पहुंचे यशराज बैनर तक
AajTak
क्या आप जानते हैं वैभव राज गुप्ता गुल्लक के डायरेक्टर अमृत राज गुप्ता के बड़े भाई हैं. वैभव बिहार के सीतापुर से आते हैं. गुल्लक से पहले इन्होंने कई फिल्में की हैं, जिनमें से इन्हे 'नूर' और 'आश्चर्यचकित' के लिए जाना जाता है. लेकिन एक्टर को असली पहचान उनके भाई अमृत राज गुप्ता की सीरीज 'गुल्लक' से मिली.
मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर की एक मिडिल क्लास फैमिली की कहानी दिखाती 'गुल्लक' सीरीज से हर कोई वाकिफ है. सीरीज में मिश्रा परिवार के किस्से, उनका हर एक किरदार लोगों के दिल में बसता है. ऐसा ही एक कैरेक्टर है आनंद मिश्रा उर्फ अन्नु भैया का, जिसे वैभव राज गुप्ता निभाते हैं. हाल ही में इसका तीसरा सीजन रिलीज हुआ, जहां अन्नु भैया ने फिर से फैंस का दिल जीत लिया.
क्या आप जानते हैं वैभव राज गुप्ता गुल्लक के डायरेक्टर अमृत राज गुप्ता के बड़े भाई हैं. वैभव बिहार के सीतापुर से आते हैं. गुल्लक से पहले इन्होंने कई फिल्में की हैं, जिनमें से इन्हे 'नूर' और 'आश्चर्यचकित' के लिए जाना जाता है. लेकिन एक्टर को असली पहचान उनके भाई अमृत राज गुप्ता की सीरीज 'गुल्लक' से मिली.
मिस्टर सीतापुर से एक्टर का सफर
डिजिटल कमेंट्री को दिए एक इंटरव्यू में वैभव ने अपनी लाइफ स्ट्रगल और सफरनामें के बारे में बात की. वैभव ने बताया कि एक्टर बनने के सपने की शुरुआत कहां से हुई थी. उन्होंने कहा कि 'मुझे फेमस होना था और अपने पिता श्री के आगे खुद को साबित करना था. एक बार मुझे पता चला कि सीतापुर महोत्सव हो रहा था. मैं 8th में था. मैं गया तो देखा कि हैंडसम लड़के-लड़किया स्टेज पर हैं और 'चक दे' की टीम आई हुई है. कुछ एक्टर्स भी आए हुए थे जज करने के लिए. राजू श्रीवास्तव भी थे. कई बड़े लोग मौजूद थे. मैं दूर से देख रहा हूं, लोग ताली बजा रहे हैं चिल्ला रहे हैं. तब मैंने अपने आप से बोला मुझे भीड़ में नहीं खड़ा होना हैं, मुझे स्टेज पर खड़ा होना है.
वैभव आगे बोले- जो लड़का उस महोत्सव में जीता था, वो पूरे सीतापुर में फेमस हो गया. मुझे जलन होने लगी, मुझे लगा मैं क्यों नहीं हूं यहां पर. उसके बाद मैंने कसम खा ली अगर ये दोबारा हुआ तो मैं खुद से वादा करता हूं कि मैं मिस्टर सीतापुर बनुंगा. उसके बाद जब अगले साल महोत्सव हुआ मैंने पूरी जान लगा दी फार्म भर दिए, रिहर्सल शुरू कर दी और सिलेक्ट भी हो गया. खुद ही सारे कपडे़ का इंतजाम किया था. सारे राउंड हुए और आखिरी राउंड था सवाल-जवाब का... मैं वो राउंड भी जीता गया. मैं मिस्टर सीतापुर बन गया. तब मुझे उस फीलिंग का एहसास हुआ कि ये क्या फीलिंग होती है. अगले दिन मैं न्यूज में था. मेरे पापा ने दिखाया नहीं लेकिन वो प्राउड फील कर रहे थे. मैं बहुत खुश था.
फिलहाल एक्टर यशराज की सीरीज 'मंडाला मर्डर्स' में नजर आने वाले हैं. जिसे लेकर गुल्लक स्टार ने बताया कि जब मैं सीतापुर में था ये भी नहीं पता था कि एक्टर बनना है. एक्टर्स मेनिफेस्ट पर बहुत बिलीव रखते हैं. 'गुल्लक' नहीं होता तो मुझे बहुत कुछ नहीं मिलता. कोई न कोई चीज कहीं ना कहीं से तो जुड़ी होती है, वहां पहुंचने के लिए जहां तक आपको जाना है चलते जाइये.'

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











