
गुलाब जामुन, काजू कतली में मीटिंग... LinkedIn के बेंगलुरु ऑफिस में रूम्स के अनोखे नाम
AajTak
गुलाब जामुन, काजू कतली का जिक्र होते ही हर किसी के ख्याल में आता है कि यह कोई मिठाई की दुकान होगी. लेकिन आज हम एक ऐसे ऑफिस का जिक्र कर रहे हैं, जहां मीटिंग रूम्स के नाम 'गुलाब जामुन' और 'काजू कतली' जैसी भारतीय मिठाइयों पर रखे गए हैं. हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे बड़े प्रोफेशनल नेटवर्किंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंकडिन की.
गुलाब जामुन, काजू कतली का जिक्र होते ही हर किसी के ख्याल में आता है कि यह कोई मिठाई की दुकान होगी. लेकिन आज हम एक ऐसे ऑफिस का जिक्र कर रहे हैं, जहां मीटिंग रूम्स के नाम 'गुलाब जामुन' और 'काजू कतली' जैसी भारतीय मिठाइयों पर रखे गए हैं. हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे बड़े प्रोफेशनल नेटवर्किंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म LinkedIn की.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें LinkedIn इंडिया के बेंगलुरु ऑफिस की झलक दिखाई गई है. कंपनी के कर्मचारी रौनक रामटेके ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ क्लिप्स शेयर की हैं, जिनमें ऑफिस की खासियतें देखी जा सकती हैं. लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उन मीटिंग रूम्स ने, जिनके नाम 'गुलाब जामुन' और 'काजू कतली' जैसी भारतीय मिठाइयों पर रखे गए हैं.
देखें वीडियो
रौनक के मुताबिक, ऑफिस में न सिर्फ एक शानदार कैफेटेरिया है, बल्कि गेमिंग, म्यूजिक और क्रिकेट के लिए भी खास कमरे बनाए गए हैं.तीन दिन के वर्क ट्रिप के दौरान रौनक ने बेंगलुरु हेडक्वार्टर का दौरा किया और अपने अनुभवों को शेयर किया. यह वीडियो अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग भारतीय संस्कृति के इस अनोखे ट्विस्ट की तारीफ कर रहे हैं.
देखें वीडियो
और क्या हैं सुविधाएं?

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











