
गुरु ग्रंथ साहिब लेकर थाने पहुंचा था अमृतपाल, बेअदबी के डर से नहीं की कार्रवाई', Punjab सरकार की सफाई
AajTak
Punjab Case: खालीस्तानियों के अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला बोलने के बाद पंजाब सरकार की सफाई सामने आई है. मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया है कि अमृतपाल सिंह गुरु ग्रंथ साहिब को लेकर पुलिस थाने पहुंच गया था. इसलिए बेअदबी के डर से पुलिस ने करवाई नहीं की थी. इस दावे से अमृतपाल भड़क उठा है.
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और उसके साथियों की ओर से अजनाला पुलिस थाने पर बोले गए हमले के बाद अब पंजाब सरकार की सफाई सामने आई है. सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा है कि अमृतपाल गुरु ग्रंथ साहिब लेकर थाने में पहुंच गया इसलिए पुलिस ने बेअदबी के डर से उपद्रवियों के साथ संयम बरता.
भगवंत मान सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा, पंजाब पुलिस और सरकार के खिलाफ ऐसी कहानी गढ़ी जा रही है कि पंजाब में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है. मैं कहना चाहता हूं कि जब कोई व्यक्ति गुरु ग्रंथ साहिब को लेकर ही पुलिस थाने पहुंच जाए तो कोई क्या करे, क्योंकि इसके साथ पंजाब के 3 करोड लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं.
AAP नेता के मुताबिक, अमृतपाल सिंह अपने और अपने साथियों के खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करवाना चाहता था इसलिए उसने धर्म की आड़ ली और गुरु ग्रंथ साहिब लेकर थाने पहुंचा.
अमन अरोड़ा ने अमृतपाल से पूछा कि क्या गुरु ग्रंथ साहिब जैसा पवित्र ग्रंथ पुलिस थाने में ले जाना सही है? उन्होंने कहा कि लवप्रीत उर्फ तूफान सिंह अमृतपाल का पुराना साथी है जिसने सोशल मीडिया पर अमृतपाल से कई सवाल पूछे थे जिसे वह नाराज हो गया. उसके बाद तूफान का अपहरण करके उसके साथ मारपीट की गई.
पुलिस झूठ बोल रही है: अमृतपाल
पुलिस थाने में गुरु ग्रंथ साहिब ले जाने पर घिरा अमृतपाल न केवल पुलिस बल, बल्कि कई सिख संगठनों के के निशाने पर है. शुक्रवार को जब अमृतपाल से गुरु ग्रंथ साहिब के बारे में पूछा तो उसने उल्टा पुलिस पर ही आरोप लगा दिए और कहा कि पुलिस झूठ बोल रही है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











