
गुरु गौर गोपालदास ने दिया सफलता का मंत्र, बताया आगे बढ़ने के लिए छोड़ दें ये 6 आदतें
AajTak
जीवन में हर कोई सफलता पाना चाहता है लेकिन उसके लिए मेहनत भी जरूरी है. सफलता के मापदंड और लक्ष्य सबके लिए अलग-अलग होते हैं और इसे प्राप्त करने के रास्ते भी अलग-अलग होते हैं. लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप सफलता प्राप्त करने के लिए कौन से तरीके को अपनाते हैं. आइए जानते हैं कि सफलता पाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
सफलता प्राप्त करने के लिए हमें जीवन में कई सारे नियमों का पालन करना होता है. इसके लिए कठिन परिश्रम, मेहनत, लगनशीलता, धैर्य, सच्चाई और समय का सदुपयोग करने की जरूरत होती है. जीवन का कोई पढ़ाव हो या कोई भी क्षेत्र हो हर कोई अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहता है और सफलता पाना चाहता है. आइए गौर गोपाल दास जी (Gaur Gopal das) से जानते हैं कि ऐसी कौन सी 6 बातें हैं जो सफलता की जानी दुश्मन है.
1. लोग क्या कहेंगे या क्या सोचेंगे
लोग क्या कहेंगे एक ऐसी खतरनाक बीमारी है. जिससे भारत की ज्यादातर जनसंख्या चिंतित और परेशान रहती है. उन्हें लगता है कि जैसे उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. हमारे यहां किसी की प्रतिष्ठा हमेशा इस बात पर निर्भर करती है, कि लोग क्या सोचते और कहते हैं. आमतौर पर यह किसी की काबिलियत पर आधारित नहीं होती है. इंसान दूसरों की राय के शोर में अपनी खुद की आवाज न खोएं. इसलिए जीवन में अगर सफलता पानी है तो हारे हुए की सलाह और जीते हुए का तजुर्बा सुने. लेकिन दिमाग खुद का ही प्रयोग करें. जीवन की सबसे बड़ी परिभाषा ये ही है कि हारेगें तो सीखेंगे और जीतेंगे तो सिखाएंगे.
2. मेरी किस्मत खराब है
जीवन में मनुष्य कई बार इस बात को लेकर हताश हो जाता है कि उसकी किस्मत उसका साथ नहीं दे रही है. इसलिए मेहनत करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए. चाहे बुरा वक्त हो या अच्छा वक्त. सही कार्य करते रहें. जीवन में मेहनत करते रहें. जीवन में मेहनत निवेश की तरह होती है. जब भी वक्त बदलेगा आपकी तैयारी पूरी होनी चाहिए. हर आप पूरी तरह से मेहनत करेंगे तो जीवन में सफलता भले ही देर में मिले लेकिन मिलेगी जरूर. वो कहते हैं न कि हाथों की लकीरों पे मत जा ए गालिब, नसीब तो उनके भी होते हैं जिनके हाथ नहीं होते.
3. अपने मन से ये बात निकाल दें कि जिंदगी अच्छी बन सकती है

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











