
गुरुग्राम: लग्जरी कार शोरूम पर फायरिंग, हिमांशु भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी, धमकी भरा पोस्ट वायरल
AajTak
गुरुग्राम में पुरानी लग्जरी गाड़ियों के मशहूर शोरूम 'बिग बॉय टॉयज' (BBT) पर हुई फायरिंग के मामले में हिमांशु भाऊ गैंग ने जिम्मेदारी ली है. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गैंग ने शोरूम मालिक जतिन आहूजा को धमकी देते हुए कर्मचारियों और ग्राहकों को भी आगाह किया है.
गुरुग्राम में महंगी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों के शोरूम 'Big Boy Toyz' (BBT) पर दिनदहाड़े फायरिंग का मामला सामने आया है. रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से किए गए इस हमले में शोरूम का एक कर्मचारी घायल हो गया है. इस घटना की जिम्मेदारी कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग ने ली है. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. फायरिंग की घटना के बाद हिमांशु भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इस घटना की जिम्मेदारी ली है. गैंग द्वारा साझा की गई पोस्ट में लिखा है कि कल जो गुरुग्राम के BBT पर गोलियां चली हैं, वो मैंने- हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुर ने चलवाई हैं. गैंग ने सीधे तौर पर शोरूम मालिक जतिन आहूजा का नाम लेते हुए कहा कि जतिन को शायद पहले बात समझ नहीं आई थी तो अब ये समझ गया तो ठीक है, नहीं तो इसके शोरूम पर आए कोई भी कर्मचारी हो या ग्राहक अपनी तैयारी करके आए. पोस्ट में चेतावनी दी गई है कि अगली बार गोली किसी को भी लग सकती है और गैंग इसके लिए जिम्मेदारी नहीं होगा.
फायरिंग में एक कर्मचारी घायल पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम में कल महंगी सेकेंड हैंड गाड़ियों के शोरूम BBT में फायरिंग की सूचना मिली थी. इस घटना में शोरूम का एक कर्मचारी भी घायल हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया है कि हिमांशु भाऊ और कौशल चौधरी शोरूम मालिक को लगातार धमकियां दे रहे हैं. पिछले डेढ़ साल से शोरूम के मालिक को एक्सटॉर्शन की कॉल आ रही थी. पुलिस ने बताया कि पिछले दो साल से शोरूम पर पुलिस तैनात है और शोरूम मालिक को भी सुरक्षा मिली हुई है. वहीं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के बावजूद शनिवार को हुई इस फायरिंग ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने बताया कि घायल कर्मचारी का इलाज जारी है और पुलिस अब इस सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी है. गुरुग्राम पुलिस ने इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी है.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






