
गुरुग्राम: रील बनाने से नाराज पिता ने ली टेनिस प्लेयर बेटी की जान, बोला- गांव वाले मारते थे ताने
AajTak
गुरुग्राम के सेक्टर 57 में रहने वाली स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी और कोई नहीं बल्कि उसका पिता निकला. पिता का कहना है कि सोशल मीडिया पर रील बनाने की वजह से गांव में लोग ताने मारते थे, जिससे तनाव में आकर उसने वारदात को अंजाम दिया.
गुरुग्राम के सेक्टर 57 इलाके में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पिता ही था.
राधिका यादव 25 साल की थीं और टेनिस की स्टेट लेवल की मशहूर खिलाड़ी रही हैं. उन्होंने कई मेडल जीतकर परिवार का नाम रोशन किया था. लेकिन दो साल पहले चोट लगने के कारण राधिका खेल नहीं पा रही थीं और अब वह सोशल मीडिया पर रील बनाकर इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थीं.
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनना चाहती थी राधिका
गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिता पिछले 15 दिनों से मानसिक तनाव में था. उसका कहना है कि जब वह गांव जाता था तो लोग बेटी की रील्स को लेकर ताना मारते थे, जिससे वह शर्मिंदा महसूस करता था. इसी तनाव के चलते उसने गुस्से में आकर बेटी को एक के बाद एक तीन गोलियां मार दीं.
गांव वालों के तानों से परेशान था पिता
वारदात के बाद राधिका को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पहले परिजनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और कहा कि राधिका ने खुद को गोली मारी. लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई रिवॉल्वर भी बरामद कर ली गई है, मामले की जांच जारी है.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










