
गुरुग्राम में 5 बदमाशों ने प्रॉपर्टी कंपनी के दफ्तर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, विदेश में बैठे गैंगस्टर पर शक
AajTak
गुरुग्राम के सेक्टर-45 में पांच हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने प्रॉपर्टी मार्केटिंग कंपनी के ऑफिस में घुसकर 30 राउंड से अधिक फायरिंग कर दहशत फैला दी. गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. पुलिस इसे रंगदारी या आपसी रंजिश से जुड़ा मामला मान रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है.
दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में शुक्रवार की रात ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है. सेक्टर-45 स्थित मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित प्रॉपर्टी मार्केटिंग कंपनी MNR Buildmark के दफ्तर पर पांच हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर शहर में दहशत फैला दी.
दफ्तर पर 30 राउंड से ज्यादा फायरिंग
पुलिस के मुताबिक, घटना रात करीब 9:20 बजे की है, जब 5 नकाबपोश बदमाश दफ्तर के मुख्य गेट को फांदकर अंदर घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं. इस फायरिंग में 30 राउंड से अधिक गोलियां चलाई गईं. दफ्तर में लगे शीशे चकनाचूर हो गए और अंदर खड़ी लाखों रुपये की BMW और जैगुआर कार भी गोलियों की चपेट में आ गईं.
विदेश में बैठे गैंगस्टर ने कराई फायरिंग ?
गनीमत यह रही कि दफ्तर के भीतर मौजूद किसी भी व्यक्ति को गोली नहीं लगी और कोई घायल नहीं हुआ, वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं सूत्रों ने बताया है कि विदेश में बैठे गैंगस्टर भी फायरिंग के इस घटना में शामिल हो सकते हैं और उन्हीं के इशारे पर इसे अंजाम दिया गया है.
मौके से 30 खोखे बरामद

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








