
गुरुग्राम में रिटायर्ड आर्मी अफसर हुए रोड रेज का शिकार, पांच आरोपी गिरफ्तार
AajTak
गुरुग्राम में 21 फरवरी की रात एक रिटायर्ड आर्मी अधिकारी के साथ रोड रेज और मारपीट की घटना सामने आई है. मामूली वाहन टक्कर के बाद आरोपियों ने पूर्व अधिकारी पर हमला कर दिया. उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने सेक्टर-50 थाने में FIR दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.
हरियाणा के गुरुग्राम में 21 फरवरी की रात एक रिटायर्ड भारतीय सेना अधिकारी के साथ रोड रेज और मारपीट की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार, अधिकारी एक पारिवारिक मेडिकल इमरजेंसी के सिलसिले में अस्पताल से लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी गाड़ी की दूसरी कार से मामूली टक्कर हो गई.
मामूली टक्कर के बाद मारपीट
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक टक्कर के बाद दूसरे वाहन में सवार लोगों ने रिटायर्ड अधिकारी के साथ मारपीट की. इस हमले में अधिकारी को चोटें आईं और उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा. घटना के बाद उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया. इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वे अपने घर लौट गए हैं.
मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय सैन्य अधिकारियों ने गुरुग्राम पुलिस से संपर्क कर समन्वय स्थापित किया. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेक्टर-50 थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की.
सेक्टर-50 थाने में FIR दर्ज
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों के मुताबिक घटना की जांच स्थापित कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








