
गुरुग्राम में मंदिर सुरक्षित नहीं! श्री दुर्गा देवी मंदिर में 5वीं बार चोरी, 80 हजार की नकदी पर हाथ साफ
AajTak
गुरुग्राम के प्रताप नगर स्थित प्राचीन श्री दुर्गा देवी मंदिर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है. चोर ने मंदिर में घुसकर दानपात्र तोड़ा और करीब 80 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. यह मंदिर में पांचवीं चोरी है. मंदिर समिति ने न्यू कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
गुरुग्राम में एक बार फिर मंदिरों को निशाना बनाए जाने की घटना सामने आई है. शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ताजा मामला प्रताप नगर स्थित प्राचीन श्री दुर्गा देवी मंदिर का है, जहां देर रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक चोर मंदिर के अंदर घुसकर दानपात्र को तोड़ता है और उसमें रखी नकदी लेकर मौके से फरार हो जाता है. बताया जा रहा है कि दानपात्र में करीब 80 हजार रुपये नकद रखे थे. चोर बिना किसी डर के चोरी कर भाग निकला, जिससे मंदिर समिति और स्थानीय लोगों में नाराजगी है.
यह भी पढ़ें: अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम, गुरुग्राम में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति पर किया कुल्हाड़ी से हमला
पांचवीं बार मंदिर में चोरी, फिर भी चोर फरार
हैरानी की बात यह है कि श्री दुर्गा देवी मंदिर में यह पहली चोरी नहीं है. मंदिर में अब तक पांच बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. इसके बावजूद चोरों पर लगाम नहीं लग पाई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुलिस की लापरवाही है या फिर चोरों का बढ़ता हुआ हौसला, लेकिन हर बार चोर आसानी से फरार हो जाते हैं.
मामले को लेकर मंदिर समिति की ओर से गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है. समिति ने नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया है कि आखिर भगवान के दरबार में कितनी बार चोरी होगी और पुलिस कब तक हाथ पर हाथ रखकर बैठी रहेगी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







