
गुरुग्राम में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
AajTak
गुरुग्राम पुलिस की हिरासत में 22 साल के युवक की मौत ने सनसनी फैला दी है. इसे जहां पुलिस आत्महत्या बता रही है, वहीं परिवार ने रिश्वत न देने पर एनकाउंटर की धमकी और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले हत्या का केस दर्ज हो चुका है. चार पुलिसकर्मी जांच के घेरे में हैं.
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पुलिस हिरासत के दौरान एक युवक की मौत के मामले ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस लॉकअप में हुई इस मौत को लेकर अब मर्डर का केस दर्ज किया गया है. आरोपों के घेरे में आए चार पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन ट्रांसफर कर दिया गया है. उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई है.
राजस्थान के भिवाड़ी जिले के रामपुर गांव का रहने वाला 22 साल का आसिफ इकबाल शुक्रवार को फर्रुखनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद उसे फर्रुखनगर की क्राइम यूनिट के लॉकअप में रखा गया था. पुलिस का दावा है कि शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजकर 45 मिनट पर आसिफ ने लॉकअप में फांसी लगा ली.
उसने की ग्रिल से एक फटे हुए रजाई कवर की मदद से खुदकुशी की थी. यह रजाई उसे सर्दी से बचने के लिए दी गई थी. हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद मजिस्ट्रेट जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आसिफ के शरीर पर मामूली चोटों का जिक्र है, जबकि विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है. हालांकि, मृतक के परिवार ने पुलिस के दावे को सिरे से खारिज करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि आसिफ को गिरफ्तार करने आए चार पुलिसकर्मियों ने पहले 4 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी.
जब परिवार ने अपनी आर्थिक मजबूरी बताई, तो 2 लाख रुपए की मांग की गई. परिवार का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने धमकी दी थी कि यदि पैसे नहीं दिए गए, तो आसिफ को एनकाउंटर में मार दिया जाएगा. इसके कुछ ही घंटों बाद पुलिस कस्टडी में उसकी मौत हो गई. आसिफ पर साल 2022 से चोरी के कुल आठ मामले दर्ज थे.
इनमें दिल्ली में एक, फरीदाबाद में तीन और गुरुग्राम जिले में चार केस शामिल थे. पुलिस का दावा है कि चार मामलों में उसे सजा भी सुनाई जा चुकी थी. परिवार की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. इस मामले की जांच जारी है. चारों पुलिसकर्मियों को क्राइम यूनिट से हटाकर पुलिस लाइन में ट्रांसफर कर दिया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










