
गुरुग्राम में पड़ा छापा... बिना लाइसेंस के चल रहा था अस्पताल, बिना रेडियोलॉजिस्ट के एक्स-रे मशीन सीज
AajTak
निजी अस्पताल की छापेमारी में जो कुछ सामने आया वह हैरान करने वाला था. अधिकारी ने कहा कि यहां एक एक्स-रे मशीन नियमों का पालन किए बिना और रेडियोलॉजिस्ट के बिना इस्तेमाल की जा रही थी. इसको भी सील कर दिया गया. आरोपी के खिलाफ बिलासपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है.
फर्जी तरीके से अस्पताल या क्लीनिक चलाए जाने के मामले आम हो गए हैं. यहां तमाम नियमों को नजरअंदाज करते हुए मरीजों की जान जोखिम में डालकर पैसे कमाए जा रहे हैं. ऐसा ही कुछ हाल में हरियाणा के एक निजी अस्पताल में देखा गया. दरअसल यहां मुख्यमंत्री के फ्लाइंग स्क्वाड और राज्य के स्वास्थ्य विभाग की एक संयुक्त टीम ने जमालपुर चौक गांव में अवैध रूप से चलाए जा रहे एक निजी अस्पताल पर छापा मारा. एक अधिकारी ने बताया कि यहां अस्पताल के संचालक बीएएमएस डॉक्टर को उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया गया है.
बिना रेडियोलॉजिस्ट चलाते थे एक्स-रे मशीन
छापेमारी में जो कुछ सामने आया वह हैरान करने वाला था. उन्होंने कहा कि यहां एक एक्स-रे मशीन नियमों का पालन किए बिना और रेडियोलॉजिस्ट के बिना इस्तेमाल की जा रही थी. इसको भी सील कर दिया गया. आरोपी के खिलाफ बिलासपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है.
रिसेप्शन पर बैठा मिला, बोला- डॉक्टर हूं
भोरा कलां के एसएमओ डॉ. पवन चौधरी द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार फ्लाइंग स्क्वाड की टीम को सूचना मिली कि जमालपुर चौक पर विकास अस्पताल अवैध रूप से चलाया जा रहा है. इसके बाद सोमवार शाम को यहां पर छापेमारी की गई. जब टीम ने अस्पताल में छापा मारा, तो सम्पका गांव निवासी विकास यादव रिसेप्शन पर बैठा मिला. खवासपुर गांव निवासी विकास नाम का एक अन्य व्यक्ति भी वहां मौजूद था और उसने डॉक्टर होने का दावा किया. डॉक्टर ने दावा किया उसने न केवल लोगों का इलाज किया बल्कि एक्स-रे मशीन भी संचालित की और मरीजों के ब्लड सैंपल्स लिए है.
बिना फार्मासिस्ट होता था एलोपैथिक दवाओं का वितरण

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









