गुरुग्राम में कैंसर की नकली दवा के कारोबार का खुलासा, ऐसे काम करता था ये गैंग
AajTak
दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम में कैंसर की नकली दवाएं बेचने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है. इस गैंग में कैंसर अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल थे. इस गैंग का कामकाज बेहद संगठित था, जिसमें असली दवाओं की खाली शीशियां इकट्ठा की जाती थीं, फिर उनमें टॉक्सिक दवाएं भरी जाती थीं और ब्रांडेड कंपनियों के स्टिकर और सील मोहर लगाकर कैंसर पेशेंट्स को शिकार बनाया जाता था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











