
गुरुग्राम में इराकी महिला से लूटपाट, डॉलरों से भरा बैग छीनकर फरार हुआ बदमाश
AajTak
साइबर सिटी गुरुग्राम में इराकी महिला का बैग छीनकर एक झपटमार फरार हो गया. महिला के बैग में 1500 अमेरिकी डॉलर, यानि 1 लाख 25 हजार भारतीय करंसी थी. पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज करके झपटमार की तलाश शुरू कर दी है.
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में विदेशी महिला से लूटपाट का मामला सामने आया है. पीड़िता इराक देश की रहने वाली है. वह साइबर सिटी में अपना इलाज करवाने के लिए भारत आई हुई है. जब वह कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार जा रही थी तो रास्ते में एक बदमाश ने उसका रुपयों से भरा बैग छीन लिया. फिर वहां से फरार हो गया.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पीड़िता ने इस मामले में नजदीकी थाने में मामला दर्ज करवाया. घबराई हुई इराकी महिला थाने में पहुंची और बताया कि कैसे बदमाश ने उससे लूटपाट की. महिला के मुताबिक, उसके बैग में 1500 अमेरिकी डॉलर, यानि 1 लाख 25 हजार भारतीय करंसी थी. इसी के साथ उसमें होटल की चाभी और सनग्लास था. पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर झपटमार की तलाश शुरू कर दी है.
पुलिस को दी तहरीर में इराक मूल की बेलसोम ने बताया कि वह वह डेढ़ महीने पहले भारत में अपने लीवर का इलाज करवाने के लिए आई थी. गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और वह अस्पताल के पास ही होटल में ठहरी हुई है. सोमवार शाम को करीब साढ़े सात बजे वह वह अपनी मां मीआद कामिल के साथ पैदल बाजार से ब्रेड लेने के लिए गई.
मार्केट से सामान लेकर वापस आने के दौरान सेक्टर-39 में प्लॉट नंबर 433 के सामने बाइक पर हेलमेट पहने एक युवक आया और हाथ से बैग छीनकर फरार हो गया. घटना के बाद वह सहम गई थी और बाइक का नंबर भी नहीं देख सकी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से बातचीत की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला. पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले में जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है. झपटमार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










