
गुरुग्राम: मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर महिला से 20 लाख की ठगी, मुंबई पुलिस के अधिकारी बनकर किया था कॉल
AajTak
गुरुग्राम में एक महिला से 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामना आया है. मुंबई पुलिस के अधिकारी बनकर जालसाजों ने इस वारदात को अंजाम दिया. साइबर क्राइम ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में जालसाजों ने पुलिस अधिकारी बनकर महिला से 20 लाख रुपये की ठगी कर ली. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सेक्टर-43 की रहने वाली पीड़िता से मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर ठगी की गई. इसकी शुरुआत कूरियर कंपनी से होने का दावा करने वाले शख्स के कॉल से हुई थी.
कूरियर कंपनी से फोन करने वाले शख्स ने महिला को बताया कि कस्टम विभाग ने उसका एक पार्सल जब्त कर लिया था क्योंकि इसमें अवैध सामान था. उसने महिला को यह भी बताया कि उसकी कॉल मुंबई पुलिस को ट्रांसफर कर दी जाएगी. उसके बाद महिला के पास जो कॉल आई, उन्होंने खुद को मुंबई पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट से डीसीपी बालसिंग राजपूत और इंस्पेक्टर अजय बंसल होने का दावा किया.
दोनों ने दावा किया कि पीड़िता के आधार का इस्तेमाल मुंबई में उसके तीन बैंक खातों से कई आपराधिक लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में किया गया था. जब महिला ने कहा कि उसका मुंबई में कोई खाता नहीं है तो दोनों ने पीड़िता से अपने खातों को सत्यापित करने के लिए लेनदेन करने के लिए कहा.
छह ट्रांजेक्शन में 20 लाख से ज्यादा रुपये ट्रांसफर
पीड़िता ने अपनी पुलिस शिकायत में कहा, "उन्होंने मुझे 4,99,999 रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा और कहा कि वित्तीय जांच शुरू करने के लिए यह एक गुप्त कोड है." पैसे ट्रांसफर करने के बाद, दोनों ने पीड़िता को वित्तीय जांच करने के लिए "सिक्योरिटी डिपॉजिट" के रूप में और पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा. महिला ने बताया कि मैंने छह लेनदेन में 20,37,194 रुपये ट्रांसफर किए.
पुलिस ने दर्ज किया केस

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









