
गुरुग्राम: बिना नंबर प्लेट की चलती कार से आतिशबाजी, तीन छात्र गिरफ्तार
AajTak
गुरुग्राम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जहां चलती कार से आतिशबाजी की जा रही है, इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियो की पहचान लोकेश ठाकरां, जतिन व विवेक के रूप में हुई है. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार में नंबर प्लेट भी नहीं है.
हरियाणा के गुरुग्राम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जहां चलती कार से आतिशबाजी की जा रही है, इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी छात्र हैं और इलाके में अपनी धाक जामाने के इरादे से उन्होंने ऐसा किया. आरोपियो की पहचान लोकेश ठाकरां, जतिन व विवेक के रूप में हुई है.
डीसीपी ईस्ट मयंक गुप्ता ने बताया कि युवकों के पास से मिली कार को भी जब्त कर लिया गया है. इस घटना में इस्तेमाल हुई अन्य कार को भी तलाशा जा रहा है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस तरह की नॉनसेंस को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
चलती कार से आतिशबाजी का वीडियो वायरल
तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियो की पहचान लोकेश ठाकरां, जतिन व विवेक के रूप में हुई है. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार में नंबर प्लेट भी नहीं है, इससे यह लग रहा है कि जानबूझकर वीडियो को बनाया गया.
पुलिस ने तीन छात्रों को किया गिरफ्तार
बता दें कि पिछले साल भी गुरुग्राम के साइबर हब रोड पर एक युवक अपनी चलती गाड़ी पर पटाखे जलाते हुए नजर आया था. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था और उसकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया था.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











