
गुरुग्राम फायरिंग केस में तीन शार्पशूटर गिरफ्तार,दीपक नांदल गैंग पर कसा शिकंजा
AajTak
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड स्थित एक बिजनेसमैन के ऑफिस पर हुई फायरिंग मामले में STF ने दीपक नांदल गैंग के तीन शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से दो ऑटोमैटिक पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद हुई है. पुलिस ने संगठित अपराध के तहत नया मामला दर्ज कर नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है.
हरियाणा के गुरुग्राम की साइबर सिटी में गोल्फ कोर्स रोड पर एक बिजनेसमैन के ऑफिस पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गैंगस्टर दीपक नांदल के इशारे पर वारदात को अंजाम देने वाले तीन शार्पशूटरों को गिरफ्तार कर लिया है.
पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवेंद्र, नवीन और संदीप के रूप में हुई है. STF गुरुग्राम यूनिट ने कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से दो ऑटोमैटिक पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है.
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह गोल्फ कोर्स रोड स्थित एक बिजनेसमैन के दफ्तर को निशाना बनाकर कई राउंड गोलियां चलाई गई थीं. इस घटना के बाद गैंगस्टर दीपक नांदल ने सोशल मीडिया के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएलएफ फेज 1 थाना में केस दर्ज किया गया और जांच STF को सौंपी गई.
मुख्य शूटर की हुई गिरफ्तारी
STF ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और मुख्य शूटर की पहचान देवेंद्र के रूप में की. तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाकर गुरुवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने दीपक नांदल के सीधे निर्देश पर हमले की साजिश रची थी. पुलिस ने संगठित अपराध (Organized Crime) के तहत नया आपराधिक मामला दर्ज किया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







