
गुरुग्राम: टॉयलेट करने के लिए मर्सिडीज से उतरा वकील, बदमाश चाकू दिखाकर लूट ले गए कार
AajTak
हरियाणा के गुरुग्राम में मर्सिडीज कार लूट का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि गुरुग्राम के सेक्टर 29 में बेखौफ बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. जल्द बदमाशों का पता लगा लिया जाएगा.
हरियाणा के गुरुग्राम में मर्सिडीज कार (Mercedes) लूटने की घटना सामने आई है. इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द कार लूटने वाले बदमाशों का पता लगा लिया जाएगा.
जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती 15 दिसंबर की देर शाम सेक्टर 29 इलाके की है. यहां थाने से महज कुछ दूरी पर बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स से मर्सिडीज कार लूट ली और फरार हो गए. दरअसल, दिल्ली के परिवार अपार्टमेंट में रहने वाले अनुज बेदी ने पुलिस से शिकायत कर कहा है कि बीती 15 दिसंबर को वह सेक्टर 29 की वाइन शॉप पर रुके थे.
शिकायत में कहा गया है कि कार मालिक अनुज बेदी ने दुकान से वाइन खरीदने के बाद सेक्टर 29 पुलिस थाने के पीछे लघुशंका के लिए कार रोकी. उसी दौरान अनुज की कार के आगे एक गाड़ी आकर रुकी. गाड़ी से निकले बदमाश ने अनुज को चाकू दिखाकर धमकी दी और मर्सिडीज कार छीन ली. इसके बाद बदमाश मर्सिडीज लेकर फरार हो गए.
पुलिस ने कब्जे में लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज
बताया जा रहा है कि मर्सिडीज कार लूट की इस वारदात के बाद पुलिस ने इस घटना को दबाने और छिपाने की भी कोशिश की. आंत में शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर केस दर्ज करना पड़ा. बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









