
गुरुग्राम: जॉब इंटरव्यू के लिए 20 साल की लड़की को बुलाया, कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर गैंगरेप को दिया अंजाम
AajTak
गुरुग्राम में नौकरी देने के बहाने युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पीड़िता को इंटरव्यू के लिए बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. इसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है.
गुरुग्राम में 20 साल की युवती से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दो लोगों ने गैंगरप की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपियों ने पीड़िता को नौकरी देने के बहाने फ्लैट में बुलाया था.
पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपनी बहन के साथ दिल्ली में रहती है. वह मध्य प्रदेश की रहने वाली है. पीड़िता की ओर से दर्ज की गई शिकायत के अनुसार वह अपनी दोस्त निक्की के माध्यम से एक आरोपी बलजीत के संपर्क में आई. बलजीत से वह 2 महीने पहले एक पार्टी के दौरान मिली थी.
पुलिस ने कहा कि बलजीत ने तब महिला को अच्छी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था. पुलिस ने बताया कि शनिवार को बलजीत ने पीड़िता को गुरुग्राम के सेक्टर 110 स्थित इंडिया बुल सोसायटी में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के लिए बुलाया.
युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि बलजीत ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई. इसके बाद एक और व्यक्ति फ्लैट पर पहुंचा. थोड़ी देर बाद पीड़िता को चक्कर आने लगा. आरोप है कि दोनों आरोपियों ने गैंगरे किया.
बलजीत और उसके दोस्त के खिलाफ बजघेरा पुलिस थाने में IPC की धारा 376-D (सामूहिक बलात्कार), 328 (जहर से चोट पहुंचाना) के तहत FIR दर्ज की गई है.
SHO अमन कुमार ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और छापेमारी कर रहे हैं. आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











