
गुरुग्राम के पार्श्वनाथ सिटी में लगी भीषण आग, लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
AajTak
गुरुग्राम के सेक्टर 48 स्थित पार्श्वनाथ सिटी की छठी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक आग लग गई. लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फ्लैट में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. साथ ही दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.
हरियाणा के गुरुग्राम में एक सोसायटी में भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. वहीं शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग घर के बाहर रखे दीयों या लड़ियों (सजावट के लिए लगाई गई लाइट) से लगी होगी. हालांकि, दमकल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
घटना गुरुग्राम के सेक्टर 48 स्थित पार्श्वनाथ सिटी की है. यहां 6वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक आग लग गई. लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी. सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने फ्लैट में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. वहीं, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.
ये भी पढ़ें- गुरुग्राम: फायर बॉल बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, सिक्योरिटी गार्ड समेत चार की मौत
बिहार के चार युवकों की जलकर मौत
बता दें कि पिछले महीने ही 26 अक्टूबर को गुरुग्राम के एक मकान में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई थी. यह आग सरस्वती एनक्लेव स्थित एक मकान में लगी थी. दरअसल, देर रात सरस्वती एनक्लेव के जे ब्लॉक स्थित मकान के कमरे में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई. घटना के वक्त मृतकों के परिजन किसी अन्य कमरे में सो रहे थे.
हादसे में कमरे में सो रहे चार युवकों की मौत हो गई, जिनकी उम्र 17 साल, 22 साल, 24 साल और 28 साल थी. जानकारी के अनुसार, चारों मृतक बिहार के रहने वाले थे और गुरुग्राम के सरस्वती एनक्लेव में रहते थे. वे जे ब्लॉक हवा महल के नजदीक एक कमरे में किराए पर रहते थे.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










