
गुरुग्राम की सफाई करते दिखे विदेशी, सड़क पर उठाया कूड़ा... सामने आया वीडियो
AajTak
रविवार को गुरुग्राम में रहने वाले विदेशी नागरिकों ने शहर की सड़कों और नालियों की सफाई के लिए स्वच्छता अभियान चलाया. इस पहल ने स्थानीय लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि जब सिविक एजेंसियां अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहती हैं, तब विदेशी नागरिकों को आगे आकर यह काम करना पड़ता है.
गुरुग्राम में रविवार को विदेशी नागरिकों और स्थानीय लोगों ने मिलकर शहर की सड़कों और नालियों की सफाई के लिए एक कैंपेन शुरू किया. इस अभियान का मकसद शहर की स्वच्छता सुनिश्चित करना और लोगों में जागरूकता फैलाना था.
इस दौरान उन्होंने नालों से कचरा निकाला और सड़क पर बिखरी गंदगी को साफ किया. यह वीडियो एएनआई ने शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में विदेशी हाथों में तख्तियां लिए नजर आते हैं, जिन पर लिखा था –मेरा गुरुग्राम, मेरा गौरव, मेरी जिम्मेदारी.
विदेशी नागरिकों ने कहा कि उन्होंने यह पहल शहर की सफाई और लोगों को जागरूक करने के लिए की. उन्होंने यह भी कहा कि अक्सर लोग अपने घर के बाहर की सफाई को अपनी जिम्मेदारी नहीं मानते, और इस मानसिकता को बदलना जरूरी है.
ANI से बातचीत में एक फ्रांसीसी नागरिक, जो पिछले नौ साल से भारत में रह रहा है, ने कहा कि भारत अद्भुत है, मुझे यह देश बहुत पसंद है, लेकिन दुख की बात है कि यहां कई जगहों पर बहुत कचरा फैला हुआ दिखता है.
सोशल मीडिया पर लोग विदेशियों की इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं नगर निगम की लापरवाही को लेकर आलोचना भी तेज हो गई है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












