
गुरुग्रामः NSG में टेंडर दिलाने के नाम पर 100 करोड़ रुपये की ठगी
AajTak
पुलिस शिकायत में बताया गया है कि आरोपी प्रवीण यादव से उसकी मुलाकात जून 2021 में पहली बार एनएसजी मानेसर कैंपस में हुई थी. उसने खुद को आईपीएस सोबीर जाखड़ बताया और कहा कि वह एनएसजी कैंपस में बतौर ग्रुप कमांडर तैनात है.
देश की सबसे बड़ी सुरक्षा एजेंसी यानी एनएसजी के नाम पर धोखाधड़ी कर 100 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आधा दर्जन नामी कंपनियों ने लिखित शिकायत दे गुहार लगाई कि प्रवीण यादव नाम के शख्स ने खुद को डिप्टी कमांडेंट बता एनएसजी कैंपस में पैरिफिल रोड बनाने, एसटीपी बनाने और हाउसिंग फ्लैट्स बनाने को लेकर अपने खाते में पैसे जमा करा लिए. किसी को शक न हो इसलिए आरोपी ने एनएसजी के कैंपस की ब्रांच में ही खाता भी खुलवा लिया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












