
गुरुग्रामः दो दिन से लापता युवक का मिला शव, सिर और पेट में मारी गई गोली
AajTak
देवीलाल कॉलोनी में रहने वाला शुभम नेहरा गुरुग्राम के धनकोट में अपनी मां के साथ दुकान चला रहा था. मृतक के जीजा राकेश कुमार की माने तो शुभम दो दिन पहले रोज की तरह दुकान के लिए गया था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में करवा दी.
साइबर सिटी गुरुग्राम में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है. शहर के धनकोट में एक युवक की लाश मिली जो पिछले 2 दिन से गायब था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि युवक की हत्या की गई है. मामला गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाने का है. धनकोट गैस एजेंसी के पास से शुभम नेहरा नाम के युवक का शव बरामद हुआ. युवक की हत्या गोली मारकर की गई है. मृतक के सिर और पेट में गोलियां मारी गई हैं. गुरुग्राम पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











