
गुयाना में स्कूल के छात्रावास में लगी भीषण आग, कम से कम 19 छात्रों की मौत, देश में तीन का शोक
AajTak
गुयाना के एक स्कूल के छात्रावास में भीषण आग लगने से कम से कम 19 छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई छात्र गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट किया गया है. राष्ट्रपति इरफान अली ने इस घटना के बाद देश में तीन दिन का शोक घोषित किया है.
दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना में एक बोर्डिंग स्कूल के छात्रावास में आग लगने से कम से कम 19 छात्रों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. इमरजेंसी सर्विसेज ने बताया कि ये आग रविवार-सोमवार की रात को लगी थी. जबतक फायर सर्विस की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया था.
इस घटना में 14 बच्चों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य छात्रों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई. इसके अलावा छह छात्रों को राजधानी जॉर्जटाउन में एयरलिफ्ट किया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर थी. जबकि अन्य छात्र स्थानीय अस्पताल की देखरेख में हैं. इस घटना में करीब 20 छात्रों को बचा लिया गया.
केयरटेकर के 5 साल के बेटे की भी मौत
पुलिस संचार विभाग के निदेशक मार्क रेमोटर ने बताया कि इस घटना में मारे गए अधिकांश बच्चे स्वदेशी हैं. आमतौर पर डॉर्म में स्वदेशी समुदाय के छात्र रहते हैं. इस घटना में मारे जाने वाला सबसे छोटा पांच साल का बच्चा था, जोकि छात्रावास के केयरटेकर का बेटा था. शिक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया कि पीड़ितों में कई सगे और कम से कम एक जुड़वां भाई-बहन थे.
राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने भी किया दौरा

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











