
गुड गवर्नेंस की राह दिलाएगी 2022 से 2024 तक जीत? देखें 10 तक
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के वक्त से एक शब्द पर जोर देते आए हैं. शब्द है- गुड गवर्नेंस यानी सुशासन. क्या इसी गुड गवर्नेंस की डगर पर बीजेपी शासित राज्यों के बारह मुख्यमंत्री ठीक से चल रहे हैं? इस मुद्दे पर आज वाराणसी में प्रधानमंत्री ने एक मुख्यमंत्री परिषद की बैठक ली. चार घंटे तक बैठक चली. अब सवाल ये है कि गुड गवर्नेंस की राह ही क्या 2022 से 2024 तक जीत दिलाएगी? क्या सुशासन के इसी मोदी मंत्र पर बीजेपी शासित राज्यों के सीएम चल पा रहे हैं? केंद्र और राज्य के बीच तालमेल कैसे और बेहतर हो इस पर बात की गई. देखिए 10 तक का ये एपिसोड.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











