
गुजरात: AAP के प्रदेश अध्यक्ष ने PM मोदी के लिए कहे अपशब्द, BJP बोली- FIR कराएंगे
AajTak
AAP नेता गोपाल इटालिया के वीडियो पर अमित मालवीय ने लिखा- केजरीवाल के दाहिने हाथ और आप गुजरात के अध्यक्ष गोपाल इटालिया, केजरीवाल के स्तर तक गिरे. प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहा. इस तरह की अपशब्दों का इस्तेमाल करना और गुजरात के गौरव और धरती के बेटे को गाली देना हर उस गुजराती का अपमान है.
गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले ही विवादित बयानबाजी शुरू हो गई है. रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपशब्द कहे हैं. उन्होंने बयानबाजी में सारी मर्यादाओं को भी पार किया है. गोपाल के विवादित बयान पर बीजेपी हमलावर हो गई है. बीजेपी की तरफ से बयान की निंदा की गई है और मामले में एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही गई है.
इस संबंध में बीजेपी नेता अमित मालवीय ने वीडियो ट्वीट किया है. इसमें AAP नेता गोपाल इटालिया ने पीएम नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरों को नौटंकी बताया है. इसके साथ ही वह अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं. गोपाल ने कहा है कि क्या इससे पहले कभी किसी प्रधानमंत्री ने ऐसी कोई नौटंकी है.
ये हर गुजराती का अपमान है: मालवीय
गोपाल इटालिया के वीडियो पर अमित मालवीय ने लिखा- केजरीवाल के दाहिने हाथ और आप गुजरात के अध्यक्ष गोपाल इटालिया, केजरीवाल के स्तर तक गिरे. प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द कहा. इस तरह की अपशब्दों का इस्तेमाल करना और गुजरात के गौरव और धरती के बेटे को गाली देना हर उस गुजराती का अपमान है, जिसने 27 साल तक उसे और बीजेपी को वोट दिया है.
महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा
मालवीय ने दूसरे ट्वीट में लिखा- प्रधानमंत्री को नीच कहना जितना आपत्तिजनक है, उसी तरह गलत शब्द का इस्तेमाल करना भी अपमानजनक है, क्योंकि ये महिलाओं के प्रति बेहद अपमानजनक है. ये भारत की नारी शक्ति का अपमान है. जनता इसके लिए आप और अरविंद केजरीवाल को माफ नहीं करेगी.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










